होटल में कार्रवाई के दौरान मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
मेरठ के परतापुर थानाक्षेत्र में दिल्ली देहरादून हाईवे पर स्थित एक होटल में बुधवार को छापा मारकर पुलिस ने आधा दर्जन से भी ज्यादा युवक युवतियों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया। पुलिस की एंटी करप्शन टीम और हंड्रेड डायल ने मिलकर यह कार्यवाही की है।
जानकारी के अनुसार एनएच-58 पर जानी पुलिस की हंड्रेड डायल579 पीआरबी व सीओ सरधना, इंस्पेक्टर जानी ने टीम के साथ पुख्ता सूचना के आधार पर हाईवे इन रेस्टोरेंट व होटल में छापा मारा। पुलिस टीम को यहां होटल के कमरों से आपत्तिजनक स्थिति में तकरबीन आधा दर्जन युवक युवतियां मिली हैं।