मेरठ की फूलबाग कॉलोनी की गली नंबर 8 में एक सेवानिवृत्त अध्यापक के मकान में लाखों की चोरी की घटना सामने आई है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।
मेरठ के फूलबाग कॉलोनी की गली नंबर 8 में एक सेवानिवृत्त अध्यापक के मकान में अज्ञात चोरों ने लाखों रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरी की जानकारी तब हुई जब परिजनों ने घर का सामान बिखरा हुआ देखा।
विज्ञापन
नकदी और जेवरात चोरी होने की आशंका
पीड़ित परिवार के अनुसार चोर घर से नकदी और कीमती जेवरात लेकर फरार हो गए। हालांकि चोरी गए सामान का सटीक आकलन किया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घर का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की और साक्ष्य जुटाए।
सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
पुलिस कॉलोनी और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करने की तैयारी की जा रही है।