पंकज शर्मा का आरोप है कि कार्रवाई के बारे में पूछने पर इंस्पेक्टर ने उन्हें आड़े हाथ ले लिया। कहा कि वह उन्हें थानेदारी न सिखाए। अगर ज्यादा कानून पढ़ाया तो इलाज बांध दूंगा।
पीड़ित का कहना कि दारोगा उन्हें एक तरफ ले गया और कहा कि इस मामले में भाजपा के एक विधायक का फोन आ गया है, इसलिए मामला निपटा लो। दारोगा की बात सुनकर वह थाने से लौट आए और सीओ ब्रह्मपुरी और एसपी सिटी को घटनाक्रम बताया। वहीं एसपी सिटी रणविजय सिंह का कहना है कि पूरे मामले में जांच की जा रही है।
अभद्रता का आरोप गलत
पार्षद पति अपने भांजे की सिफारिश को लेकर थाने आए थे। उनसे जांच के बाद कार्रवाई की बात कही गई थी। अभद्रता का आरोप गलत है।
- नीरज मलिक, परतापुर इंस्पेक्टर
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/