मेरठ में परीक्षितगढ़ पुलिस ने तमंचा फैक्टरी पकड़ी है। पुलिस ने दो आरोपी साबू और इमरान को गिरफ्तार किया है। 11 तमंचे, पांच बंदूक और तमंचे बनाने के औजार बरामद किए हैं।
विज्ञापन
एसपी देहात केशव कुमार ने पुलिस लाइन में शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की है। एसपी देहात ने बताया कि परीक्षितगढ़ में तमंचे बनाने का काम काफी दिन से चल रहा था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने छापा मारा और तमंचे की फैक्ट्री पकड़ ली।