उत्तर प्रदेश की मेरठ पुलिस ने एक महीने में 70 मोबाइल फोन ढूंढकर लोगों को सौंपे। कई महीने से गुम हुए मोबाइल मिले तो लोगों के चेहरे भी खिल उठे। पुलिस की इस पहल की लोगों ने सराहना की।
एसएसपी अखिलेश कुमार ने सोमवार को पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता की। जिसमें 70 मोबाइल बरामद होना बताया। एसएसपी ने बताया कि एक महीने पहले मोबाइल रिकवरी सेल बनाकर दो पुलिसकर्मी लगाए थे। जिनका काम था कि जो मोबाइल खोने की शिकायत थाने में जाती है, उनको ढूंढा जाए। मोबाइल गुम होने की शिकायत सबसे ज्यादा आ रही थी। इस सेल के नोडल अधिकारी एएसपी सतपाल सिंह को बनाया गया। सेल ने एक माह में 70 मोबाइल फोन बरामद किए। लोगों को पुलिस लाइन में बुलाकर उनके मोबाइल सौंपे गए। लोगों ने पुलिस की इस कार्रवाई को बेहतर बताया।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/