फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: याकूब और परिवार को ढूंढने में पुलिस फेल, दो शस्त्र लाइसेंस निरस्त कराने की रिपोर्ट भेजी

Sun, 20 Nov 2022 05:00 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी और इमरान के शस्त्र लाइसेंस निरस्त कराने के लिए रिपोर्ट भेजी गई है। नौ शस्त्र लाइसेंस याकूब कुरैशी सहित परिवार के सदस्यों के नाम पर हैं।
विज्ञापन
हाजी याकूब कुरैशी (बाएं) - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी और उनके बेटे इमरान कुरैशी के दो शस्त्र लाइसेंस निरस्त कराने की रिपोर्ट  कोतवाली पुलिस ने डीएम ऑफिस में भेज दी है। याकूब के दो लाइसेंस पहले ही निरस्त हो चुके हैं। पत्नी संजीदा बेगम, बेटे इमरान और फिरोज के पांच लाइसेंस निरस्त कराने की फाइल भी पुलिस ने तैयार कर ली है। 

विज्ञापन


31 मार्च, 2022 को हापुड़ रोड पर याकूब कुरैशी की मीट फैक्टरी पर पुलिस ने छापा मारकर अवैध तरीके से मीट पैकिंग होने का भंडाफोड़ किया था। इस मामले में याकूब कुरैशी, उनकी पत्नी संजीदा बेगम, बेटे इमरान, फिरोज सहित 17 नामजद आरोपी बनाए गए थे।

पुलिस याकूब व उनके परिवार को गिरफ्तार नहीं कर सकी। अब पुलिस ने गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज कर उनकी अरबों रुपये की संपत्ति जब्त करने की तैयारी शुरू कर दी है। कानून प्रक्रिया के तहत याकूब पर पुलिस शिकंजा कसने में लगी है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Saharanpur: CM योगी बोले-विकास में भेदभाव नहीं, 145 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास

विज्ञापन

याकूब कुरैशी के तीन शस्त्र लाइसेंस पिस्टल, राइफल और दुनाली बंदूक, पत्नी संजीदा के पास रिवाल्वर, राइफल, बेटे इमरान के पास दुनाली बंदूक, राइफल, रिवाल्वर व फिरोज के पास रिवाल्वर का लाइसेंस है। याकूब कुरैशी के दो शस्त्र लाइसेंस निरस्त हो चुके हैं।

सीओ कोतवाली अमित कुमार राय का कहना है कि याकूब के रिवाल्वर और इमरान के दुनाली बंदूक के लाइसेंस निरस्त कराने की फाइल डीएम ऑफिस भेज दी है। परिवार के बाकी लाइसेंस को निरस्त करने की फाइल भी तैयार की जा रही है।
 
याकूब और परिवार को ढूंढने में पुलिस फेल 
याकूब कुरैशी और उनके परिवार को ढूंढने में पुलिस फेल साबित हो गई है। पुलिस का दावा है कि याकूब के रिश्तेदारों से भी जानकारी जुटाई गई, लेकिन अभी सुराग नहीं लगा। याकूब के घर सराय बहलीम, कोतवाली का सारा सामान धीरे-धीरे दूसरी जगह शिफ्ट हो गया, इसके बावजूद पुलिस को भनक तक नहीं लगी। गैंगस्टर 14(ए) के तहत जब्तीकरण की कार्रवाई करने की तैयारी में लगी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें