फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंजली हत्याकांड: साजिश का सनसनीखेज खुलासा, सच ने हर किसी को चौंकाया, सामने आए शूटरों के चेहरे

Sat, 10 Jun 2023 01:42 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

मेरठ अंजली हत्याकांड : पुलिस ने इस हत्याकांड की साजिश का खुलासा किया तो हर कोई हैरान रह गया। इस वारदात को अंजाम देने वालों के चेहरे सामने आ गए हैं।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में महिला अधिवक्ता अंजली गर्ग हत्याकांड का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया। अंजली की हत्या करोड़ों रुपये के मकान के कब्जे के विवाद में दो लाख रुपये की सुपारी देकर कराई गई थी। इस हत्याकांड को सुरेश भाटी, यशपाल और नीरज शर्मा ने दो शूटरों से अंजाम दिलाया। 

विज्ञापन


वहीं, पुलिस ने शुक्रवार को यशपाल, नीरज और शूटर अनुज को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि रात में बागपत रोड पर पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान शूटर रोहित उर्फ काकुल को भी गिरफ्तार कर लिया। उसके पैर में गोली लगी है। फरार दो आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

मुठभेड़ में गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला
पुलिस लाइन में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में एसपी सिटी पीयूष कुमार सिंह और सीओ ब्रह्मपुरी शुचिता सिंह ने बताया कि टीपीनगर के न्यू मेवला कॉलोनी में हुई अधिवक्ता अंजली गर्ग की हत्या की साजिश प्रॉपर्टी डीलर सुरेश भाटी, शालू बेकरी के मालिक माधवपुरम निवासी यशपाल एवं ब्यूटी पार्लर संचालिका श्वेता के पति नीरज शर्मा ने रची थी। सुरेश भाटी और यशपाल का अंजली के साथ मकान के कब्जे को लेकर विवाद चल रहा था। अंजली ने इनके खिलाफ डकैती का मुकदमा भी दर्ज कराया था। नीरज शर्मा के खिलाफ भी अंजली ने पांच मुकदमे दर्ज करा रखे थे।

मुठभेड़ में शूटर गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला
उधर, सुरेश और यशपाल ने अंजली की हत्या की योजना बनाकर नीरज शर्मा को भी साथ ले लिया। सुरेश और यशपाल द्वारा एक-एक लाख रुपये नीरज शर्मा को देने की बात तय हुई और 50 हजार रुपये एडवांस देकर नीरज को शूटरों का इंतजाम करने के लिए कहा गया। असलहे का इंतजाम बेरीपुरा के गोल्डी उर्फ सागर ने किया। हत्या के लिए नीरज ने शूटर अनुज उर्फ मनहर और रोहित उर्फ काकुल को स्कूटी दी।

मेरठ में मुठभेड़। - फोटो : अमर उजाला
बताया गया कि छह जून की रात अनुज और रोहित नीरज के प्रताप विहार वाले फ्लैट पर ही रुके। सात जून की सुबह यहीं से स्कूटी पर दोनों न्यू मेवला कॉलोनी पहुंचे। जब अंजली दूध लेने के लिए घर से निकली तो उन्होंने लौटते वक्त गेट पर ही उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन

फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
मुठभेड़ में रोहित के पैर में लगी गोली
शुक्रवार रात साढ़े दस बजे बागपत रोड पर शनि मंदिर के पास सीओ शुचिता सिंह और थाना प्रभारी टीपीनगर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुठभेड़ में दूसरे शूटर रोहित उर्फ काकुल को भी गिरफ्तार कर लिया। रोहित बाइक पर मेरठ से भागने की फिराक में था। सर्विलांस टीम को उसकी लोकेशन बागपत रोड पर मिली तो पुलिस पहुंच गई। टीम को देखकर रोहित फायरिंग कर भागने लगा लेकिन, जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। उसके पास से 315 का तमंचा बरामद हुआ है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें