फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती को ढूंढ नहीं पाई मेरठ पुलिस, अब परिजनों ने दी यह चेतावनी

Wed, 14 Dec 2016 03:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ 14-12-2016
विज्ञापन
अपराध - फोटो : uppolice
विज्ञापन
मोदीपुरम में लापता युवती की बरामदी की मांग को लेकर परिजनों ने मंगलवार को मोदीपुरम चौकी पर जमकर हंगामा किया। इस बीच महिलाओं और पुलिसकर्मियों के बीच नोकझोंक भी हुई। परिजनों ने एक युवक पर अपहरण का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


रुड़की रोड स्थित एक कॉलोनी निवासी छात्रा बाईपास स्थित एक इंस्टीट्यूट से बीबीए कर रही है। छात्रा चार दिन पहले अपनी मां और भाई के साथ एक फार्म हाउस में शादी समारोह में गई थी। इस दौरान छात्रा लापता हो गई। परिजनों ने युवती के इंस्टीट्यूट में पढ़ने वाले एक युवक पर अपहरण का आरोप लगाया है। मंगलवार को परिजन और कॉलोनी की महिलाएं मोदीपुरम चौकी पहुंची और जमकर हंगामा किया। महिलाओं की चौकी इंचार्ज से तीखी नोकझोंक भी हुई। युवती की मां का आरोप था कि पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। हंगामा बढ़ता देख पुलिस ने युवक के माता-पिता को हिरासत में ले लिया।

युवक की मां भी शामिल
युवती की मां का आरोप है कि इस पूरे घटनाक्रम में युवक की मां भी शामिल है उन्होंने एक रात अपने घर पर भी युवती को रखा है। इंस्टीट्यूट में युवती की उपस्थिति कम होने पर युवक अपनी मां को युवती की मां बनाकर ले गया था।
विज्ञापन


युवती की मां हुई बेहोश
हंगामे के दौरान युवती की मां कई बार बेहोश हुई। परिजनों ने केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान से भी मदद की गुहार लगाई। वहीम परिजनों ने चेतावनी दी कि अगर बुधवार तक युवती बरामद नहीं हुई तो हाइवे पर जाम लगा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें