मंगलवार को वायरल हुई हर्ष फायरिंग की वीडियो
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस के अनुसार, सोशल मीडिया पर जो दो वीडियो वायरल हुई हैं, उनमें एक वीडियो 1 मिनट 1 सेकंड की है। जबकि दूसरी वीडियो 29 सेकंड की है। दोनों अलग-अलग वीडियो में डांस करते हुए युवक हाथ में पिस्टल लहराकर फायरिंग करते नजर आ रहे हैं।
एक वीडियो में पहले एक युवक पिस्टल से फायरिंग करने का प्रयास करता है, उसके बाद दूसरा युवक हाथ से पिस्टल छीन लेता है और फिर हवा में फायर करता है।
मंगलवार को वीडियो वायरल होने के बाद यह मामला पुलिस के संज्ञान में आया। जिसके बाद सीओ कोतवाली अरविंद कुमार चौरसिया ने लिसाड़ीगेट पुलिस से पूरे मामले की जानकारी मांगी।
जांच पड़ताल की तो पता चला कि प्रहलाद नगर के पास कई घरों में शादी समारोह का कार्यक्रम था। वीडियो सगाई समारोह की है या शादी समारोह की यह पुलिस जांच कर रही है। वीडियो में एक युवक की पुलिस ने पहचान कर ली है।
कार्रवाई की जा रही है
हर्ष फायरिंग का मामला संज्ञान में आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो के आधार पर पुलिस जांच कर कार्रवाई की जा रही है। शस्त्र लाइसेंस से फायरिंग की गई तो लाइसेंस निरस्तीकरण की रिपोर्ट की जाएगी। -अरविंद चौरसिया, सीओ कोतवाली
साल 2020 में हर्ष फायरिंग की हुई घटनाएं
सपा शासनकाल में एससी/एसटी आयोग के उपाध्यक्ष रहे मुकेश सिद्धार्थ का दूल्हे के साथ फायरिंग का वीडियो एक साल पहले सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। सपा नेता मुकेश सिद्धार्थ घोड़ा-बग्गी पर चढ़कर दूल्हे और एक अन्य युवक के साथ जमकर हर्ष फायरिंग करते नजर आए थे।
फरवरी 2020 को कोतवाली के सरायजीना निवासी व्यक्ति की दो बेटियों का निकाह जुर्रानपुर स्थित फार्म हाउस में हुआ। 8 साल के मासूम को गोली लगी थी।
फरवरी 2020 जानी के सिसौल खुर्द गांव में बागपत से बारात आई थी। चढ़त के दौरान डांस करते समय हर्ष फायरिंग की गई, जिसमें गोली ललित की छह वर्षीय बेटी आंचल के दाएं पैर में लग गई।
फरवरी 2020 में ही कंकरखेड़ा के खिर्वा रोड स्थित एनके फार्म हाउस में मुरादनगर के हरी उर्फ मुकरी के बेटे की बारात आई थी। शहनवाज निवासी मुरादनगर ने फायरिंग शुरू कर दी।