पुलिस ने 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है
- फोटो : अमर उजाला
मेरठ पुलिस ने लूट और चोरी के मोबाइलों का आईएमईआई नंबर बदलकर बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रविवार को आरोपियों के साथ इस गिरोह की वारदातों का मीडिया के सामने खुलासा किया। पुलिस ने आरोपियों से 74 मोबाइल 4 लैपटॉप और नंबर बदलने वाली मशीनें बरामद की है।
एसएसपी अजय साहनी ने प्रेस वार्ता में खुलासा करते हुए बताया कि यूपी पुलिस और क्राइम ब्रांच ने शहर में कई जगह छापा मारकर मोबाइल फोन के आईएमईआई नंबर बदलने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर शुक्रवार को दुकानदार व रिपेयरिंग करने वाले युवकों को गिरफ्तार किया।