फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: पुलिस ने दबोचे अंतर्राज्यीय गिरोह के दो बदमाश, सोने के बिस्कुट और विदेशी करेंसी बरामद

Fri, 31 Jan 2020 12:46 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ में पल्लवपुरम पुलिस ने चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से दो सोने के बिस्कुट, भारतीय नकदी के अलावा विदेशी करेंसी बरामद हुई है। शुरुआती पूछताछ में बदमाशों ने कई वारदात कबूल कीं। पुलिस गिरोह के सरगना की तलाश में जुटी है। यह गिरोह सोने के जेवरात से बिस्कुट बनाकर उन्हें बाजार में खपाता था। 

विज्ञापन


पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता के दौरान एसएसपी अजय साहनी और एसपी सिटी डॉ. एएन सिंह ने बताया कि बुधवार देर रात पल्लवपुरम थानाध्यक्ष दिग्विजय नाथ शाही को एसटीएफ से सूचना मिली कि चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के दो बदमाश क्षेत्र में मौजूद हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर एक सफारी गाड़ी को रोका। उसमें बैठे दो युवकों को हिरासत में लिया। पूछताछ में उनकी पहचान चंद्रपाल वाल्मीकि उर्फ वर्मा पुत्र प्रकाश निवासी पल्लवपुरम फेस-2 और कय्यूम साबिर पुत्र महबूब साबिर निवासी एहवावनगर ज्वालापुर हरिद्वार के रूप में हुई। 

यह भी पढ़ें: भंडाफोड़ हुआ तो लुटेरों ने कबूला, कैसे देते थे वारदात को अंजाम, गिरोह के छह सदस्य गिरफ्तार
विज्ञापन


वहीं तलाशी लेने पर पुलिस को उनके पास से दो सोने के बिस्कुट (वजन-191 ग्राम व 400 मिलीग्राम), 80 हजार रुपये नकद, 5010 अमेरिकी डॉलर, 309 दीनार व दो डायरी बरामद हुईं। पुलिस दोनों को थाने ले आई और पूछताछ की। दोनों बदमाशों ने खुद को एक गिरोह का सदस्य बताया। 
विज्ञापन


एसएसपी ने बताया कि यह गिरोह बड़े-बड़े शहरों में चोरी की वारदात करता है। अभी तक मेरठ की आधा दर्जन वारदात के अलावा गिरोह ने बरेली, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद, हरियाणा और उत्तराखंड में वारदात करना कबूला है। गिरोह के सरगना की पहचान अफजाल के रूप में हुई है। उसकी तलाश में दबिश दी जा रही है। उन्होंने बताया कि चंद्रपाल शातिर अपराधी है। उसके खिलाफ मेरठ में आधा दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज हैं। सरगना की गिरफ्तारी के बाद कई खुलासे होने की संभावना है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें