फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ पुलिस ने दबोचा नेपाली गैंग, शातिराना तरीके से देते थे वारदात को अंजाम

Tue, 06 Jun 2017 12:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
मेरठ पुलिस ने दबोचा नेपाली गिरोह
विज्ञापन
मेरठ पुलिस ने एक ऐसे विदेशी गैंग का खुलासा किया है जो बड़े शातिराना तरीके से वारदात को अंजाम देते थे। पुलिस ने इनके पास से काफी असलहा बरामद किया है। जानिए गैंग की पूरी कहानी।
विज्ञापन



मेरठ में टीपी नगर पुलिस ने नेपाली चोरों के गैंग के तीन सदस्य गिरफ्तार किए हैं। गैंग ने दिल्ली, चंडीगढ़ समेत कई शहरों में रेकी के बाद चोरियां की हैं। इनके पास से जेवर, नगदी समेत अन्य सामान बरामद हुआ है।

एसपी सिटी मान सिंह चौहान ने प्रेस वार्ता में बताया कि रविवार तड़के टीपी नगर पुलिस ने रामलीला ग्राउंड के पास पब्लिक की मदद से उदय सिंह भोले, प्रकाश सिंह और किशन निवासी गांव चौमाला जिला कैपाली नेपाल को पकड़ा। इनका साथी किशोर उर्फ राजू फरार है।
विज्ञापन


ऐसे पकडे़ गए बदमाश
टीपी नगर थाना क्षेत्र के गुरुनानक नगर निवासी फायर कर्मी करण मल्होत्रा के बंद घर में तीनों चोर शनिवार रात घुसे थे और सामान समेटकर तड़के भागने लगे। गार्ड ने उन्हें देख शोर मचाया तो लोगों ने पुलिस को सूचना दी। टीपी नगर पुलिस ने पब्लिक की मदद से उन्हें दबोच लिया। इन चोरों के पास से पुलिस ने एक-एक जोड़ी पाजेब, कुंडल, एक चेन, छह हजार रुपये, एक तमंचा, एक कारतूस, एक चोरी का सिलेंडर और एक बैटरी बरामद की है।
विज्ञापन

नाम बदलकर लेते हैं किराए पर कमरा

नेपाली गैंग के तीन आरोपी गिरफ्तार
एसपी सिटी के अनुसार गैंग के सदस्य अपने नाम बदलकर अलग शहर में किराए पर मकान या कमरा लेकर रहते हैं। एक दो सदस्य किसी फैक्ट्री में नौकरी भी करने लगते हैं और आसपास की कोई बड़ी कोठी या फैक्ट्री को चोरी के लिए चुनते हैं।

पुलिस को गुमराह करते रहे 
सीओ ब्रह्मपुरी धर्मेंद्र चौहान ने बताया कि तीनों चोर अपना नाम गलत बता रहे थे। उदय ने अपना नाम गलत बताया, बाद में दूसरे बदमाश ने उसे उदय कहकर बात की तो पुलिस को उसका नाम पता चला। सीओ ने बताया कि तीनों चोर पहले तो चोरी करने से ही मुकर रहे थे। जबकि तीनों सीसीटीवी कैमरे में ये कैद हो गए थे। जब फुटेज उन्हें दिखाई उन्होंने चोरी की बात कबूली।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें