एसपी दिनेश सिंह ने इस अभियान को नाम दिया है ‘ऑपरेशन नजर’। इस अभियान के तहत जिला स्तर, थाना स्तर और हलका स्तर पर बिगड़ैल युवकों की लिस्ट तैयार होगी। जिला स्तर की एक प्रारंभिक सूची को तैयार कर लिया गया है। जिसमें 70 युवाओं के नाम हैं।
इन युवकों को बुलाकर खुद एसपी दिनेश सिंह बात करेंगे। जिनके माता पिता को भी बुलाया जाएगा। इन्हें नसीहत के साथ हिदायत भी दी जाएगी। जिससे अपराध की तरफ बढ़ रहे इनके कदमों को रोका जा सके।
पुलिस ‘ऑपरेशन नजर’ अभियान शुरू करने जा रही है। इसमें बीट सिपाही ऐसे युवाओं और किशोरों की सूची तैयार करेंगे। जोकि नशा करते हैं, तमंचा लेकर घूमते हैं और कहीं भी झगड़ा करने पर उतारु हो जाते हैं। इन बिगड़ैल बच्चों पर सतर्क नजर रहेगी। -दिनेश सिंह, एसपी