फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: ईद पर कुर्बानी के बाद छुरी लेकर बनाई भड़काऊ वीडियो, पुलिस ने दबोचा, कान पकड़कर बोला-अब गलती नहीं होगी

Wed, 03 Jun 2026 10:49 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के ब्रह्मपुरी क्षेत्र में धार्मिक भावनाओं और सामाजिक सौहार्द को प्रभावित करने वाली कथित भड़काऊ वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड करने के आरोप में युवक को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उसके पास से छुरी भी बरामद की है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में सोशल मीडिया पर प्रसारित एक वीडियो को लेकर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार वीडियो में एक युवक हाथ में छुरी लेकर घूमता दिखाई दे रहा था। वीडियो में प्रयुक्त टैग लाइन और ध्वनि सामग्री को भी आपत्तिजनक और भड़काऊ बताया गया है। पुलिस का कहना है कि इस सामग्री से धार्मिक भावनाओं और सामाजिक सौहार्द पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका थी।

विज्ञापन




जांच में हुई पहचान
मामले की जानकारी मिलने के बाद ब्रह्मपुरी थाना पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की। तकनीकी साक्ष्यों और अन्य माध्यमों से वीडियो में दिखाई देने वाले युवक की पहचान हरिनगर क्षेत्र निवासी 25 वर्षीय अमन के रूप में की गई। जांच पूरी होने के बाद पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रात में दबिश देकर किया गिरफ्तार
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में पुलिस टीम ने अभियान चलाकर आरोपी को भूमिया पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने उसके कब्जे से वीडियो में प्रयुक्त बताई गई एक छुरी भी बरामद की। पुलिस ने आरोपी को आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

पहली बार दर्ज हुआ मुकदमा
पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ इसी मामले में आपराधिक मुकदमा दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस यह भी जांच कर रही है कि वीडियो किस उद्देश्य से बनाई गई थी और उसे किन माध्यमों से प्रसारित किया गया। अधिकारियों का कहना है कि सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने या लोगों को भड़काने वाली सामग्री प्रसारित करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें