फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुख्यात सुनील राठी से पूछताछ कर सकती है मेरठ पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। तिहाड़ जेल में बंद कुख्यात सुनील राठी का गैंग मेरठ और बागपत में एक्टिव हो रहा है। सुभारती ट्रस्ट के चेयरमैन डॉ. अतुल कृष्ण से रंगदारी मांगने के मामले में मेरठ पुलिस उससे पूछताछ कर सकती है।
विज्ञापन

बागपत जनपद में ईंट भट्ठा व्यवसायी देशराज एवं हिस्ट्रीशीटर परमवीर तुगाना की हत्या में सुनील राठी को नामजद किया गया है। मेरठ और बागपत में चार लोगों को सुनील राठी से खतरा बताया जा रहा है। इसको लेकर मेरठ पुलिस भी जांच पड़ताल करने में जुट गई है। सुभारती ट्रस्ट के चेयरमैन डॉ. अतुल कृष्ण से सुनील राठी की मां राजबाला के नाम से दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई है। रकम शामली रोड स्थित कुरथल गांव के जंगल में देने के लिए कहा है। मेरठ पुलिस ने सुनील राठी का आपराधिक इतिहास खंगाला है। मेरठ पुलिस उससे पूछताछ करने के लिए तिहाड़ जेल में जा सकती है। इसकी तैयारी की जा रही है। इस बाबत एसएसपी अजय कुमार साहनी का कहना है कि पुलिस कई बिंदुओं पर काम कर रही है। कुख्यात सुनील राठी के खिलाफ कई राज्यों में मुकदमे दर्ज हैं। मेरठ में सुनील राठी गैंग से जुड़े लोगों का भी पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें