फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करोड़पति पशु तस्कर की तलाश में मेरठ पुलिस की भी दबिश, भाजपा नेता के सरंक्षण में छिपने की चर्चा

Sat, 05 Jun 2021 11:58 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

असम पुलिस दावा कर रही है कि आरोपी अकबर ने तीन साल में ही करोड़ों रुपये की संपत्ति अर्जित कर ली है। अकबर और उसके साथियों के खिलाफ असम में कई मुकदमे पंजीकृत हैं।
विज्ञापन
meerut - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों से पशुओं का मांस असम और बांग्लादेश में सप्लाई करने वाला करोड़पति पशु तस्कर अकबर उर्फ बंजारा पुलिस को नहीं मिला है। शुक्रवार को मेरठ पुलिस ने भी कई जगह दबिश दी, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ा।

विज्ञापन


असम पुलिस दो दिन से फलावदा में डेरा डाले हुए है। अकबर असम से वांछित चल रहा है। बताया जा रहा है कि वह एक भाजपा नेता के संरक्षण में छिपा है। अकबर ने अवैध तरीके से पशुओं की तस्करी करके करोड़ों रुपये की  संपत्ति अर्जित कर ली है। कई प्रॉपर्टी में तो भाजपा नेता पार्टनर भी बताया जा रहा है। 

अकबर का नेटवर्क असम, बांग्लादेश सहित कई राज्यों में है। पुलिस विभाग में यह भी चर्चा है कि अकबर के कारनामों की जांच सीबीआई कर सकती है। इससे पहले ही असम पुलिस अकबर का नेटवर्क तोड़ने की कोशिश कर रही है। शुक्रवार को एसएसपी मेरठ ने भी फलावदा थाना पुलिस को अधिक सक्रिय रहने के निर्देश दिए। पुलिस ने अकबर के ठिकानों पर दबिश दी, लेकिन कोई भी पता नहीं चला। 
विज्ञापन


तीन साल में ही जुटा जी करोड़ों की संपत्ति
असम पुलिस दावा कर रही है कि आरोपी अकबर ने तीन साल में ही करोड़ों रुपये की संपत्ति अर्जित कर ली है। अकबर और उसके साथियों के खिलाफ असम में कई मुकदमे पंजीकृत हैं। असम पुलिस उनकी तलाश करती है और वह मेरठ में आकर छुप जाते हैं।
विज्ञापन


आरोपी अकबर उर्फ बंजारा ने फलावदा के अलावा भी लिसाड़ी गेट और शास्त्री नगर में भी कोठी बनाई हुई है। सीबीआई में उसकी शिकायत होने की बात कही गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें