प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद में हुए कार्यक्रम में वर्चुअल देशभर में रेलवे की अनेक परियोजनाओं का शिलान्यास उद्घाटन लोकार्पण किया।
पीएम मोदी ने वर्चुअल डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर का भी शुभारंभ किया। न्यू परतापुर स्टेशन पर सांसद राजेंद्र अग्रवाल मौजूद रहे। डीएफसी के सभी स्टेशनों पर प्रधान नरेंद्र मोदी के कार्यक्रमों का लाइव प्रसारण दिखाया गया।
मेरठ सिटी रेलवे स्टेशन पर भी स्क्रीन लगाकर पीएम का कार्यक्रम लाइव दिखाया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेरठ स्टेशन पर एक स्टेशन एक उत्पाद आउटलेट स्टॉल का का भी शुभारंभ किया। सिटी स्टेशन पर हुई कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कैंट विधायक अमित अग्रवाल रहे। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया।
पश्चिम बंगाल के डालकुनी से लेकर लुधियाना के साहनेवाल तक ईडीएफसी का निर्माण हुआ है। खुर्जा से लेकर साहनेवाल तक 398 किलोमीटर लंबे ईडीएफसी का निर्माण तीन चरणों में हुआ है। डीएफसी मेरठ के मुख्य महाप्रबंधक पवन कुमार ने बताया कि पीएम मोदी ने आज सभी कॉरिडोर का वर्चुअल शुभारंभ किया। जिसमें ईडीएफसी भी शामिल है।