फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: बच्चे के पीछे दौड़ा पिटबुल, शिकायत पर दंपती से मारपीट, 6 आरोपियों पर मुकदमा दर्ज-जांच जारी

Wed, 14 Jan 2026 11:47 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

कंकरखेड़ा के खड़ौली गांव में पिटबुल कुत्ते ने बच्चे पर हमला करने की कोशिश की। शिकायत करने पहुंचे माता-पिता से कुत्ते के मालिकों ने मारपीट की। पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की।
विज्ञापन
पिटबुल - फोटो : freepik.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के खड़ौली गांव में प्रतिबंधित और खतरनाक नस्ल के पिटबुल कुत्ते ने रविवार को एक बच्चे पर हमला करने का प्रयास किया। बच्चा घर में भागकर घुस गया और दरवाजा बंद कर किसी तरह अपनी जान बचाई।

विज्ञापन


पहले भी जताई जा चुकी थी आपत्ति
पीड़िता सरिता ने पुलिस को बताया कि पड़ोसी जीत कश्यप रंजिश के चलते प्रतिबंधित पिटबुल कुत्ता पाल रहा है और उसे अक्सर सड़क पर खुला छोड़ देता है। कई बार आपत्ति जताने के बावजूद आरोपी परिवार ने कोई ध्यान नहीं दिया।

यह भी पढ़ें: UP: 'सरकार मुझे गोली मार दे...खत्म हो जाएगा मामला', कपसाड़ के बाद अब ज्वालागढ़ में पुलिस से झड़प, धक्का-मुक्की

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

शिकायत करने पहुंचे तो की मारपीट
सरिता का आरोप है कि घटना के बाद वह पति सुधीर के साथ शिकायत करने जीत कश्यप के घर पहुंचीं। वहां जीत कश्यप, उसके बेटों और परिवार के अन्य सदस्यों ने लाठी-डंडों से दोनों पर हमला कर दिया। शोर सुनकर पहुंचे पड़ोसियों ने दंपती को बचाया।

छह आरोपियों पर नामजद मुकदमा
सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर जीत कश्यप, रेखा, सचिन उर्फ मोंटी, गौरव उर्फ गब्बर, नितिन और अंकित के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। सभी आरोपी खड़ौली गांव के निवासी हैं।

नगर निगम को भी दी गई सूचना
चूंकि मामला प्रतिबंधित जानवर से जुड़ा है, इसलिए नगर निगम को भी सूचित कर दिया गया है ताकि पिटबुल को लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा सके। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें