फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: चार घंटे में पिस्टल तैयार, माधवपुरम में पकड़ी फैक्टरी, दो गिरफ्तार; तीन राज्यों में कर रहे थे सप्लाई

Sun, 31 Aug 2025 12:19 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

पुलिस ने सेक्टर चार में किराए के मकान में चल रही पिस्टल बनाने की फैक्टरी समेत नावेद और जुबैर को गिरफ्तार किया गया है। दो आरोपी फरार हो गए। काफी मात्रा में पिस्टल और उसे बनाने के उपकरण बरामद हुए हैं। 
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वाट टीम नगर और ब्रह्मपुरी पुलिस ने माधवपुरम सेक्टर चार में किराए के मकान में चल रही पिस्टल फैक्टरी पकड़ी है। चार खंभा समर गार्डन लिसाड़ी गेट निवासी नावेद और रसूल नगर हुमायूं नगर लोहिया नगर निवासी मोहम्मद जुबैर को गिरफ्तार किया है। सराय बहलीम निवासी परवेज उर्फ फर्रो और डी. ब्लॉक खुशहाल नगर लिसाड़ी गेट कालोनी निवासी शादाब फरार हैं। पुलिस ने पिस्टल और पिस्टल बनाने के लिए औजार बरामद किए हैं। चुनाव के दौरान यह गैंग हथियार सप्लाई करता था।
विज्ञापन

 

बरामद पिस्टल और उसे बनाने का सामान। - फोटो : अमर उजाला
पुलिस लाइन में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में एसपी यातायात राघवेंद्र कुमार मिश्र ने आरोपियों से पूछताछ के आधार पर बताया कि पिस्टल बनाने का सामान परवेज उर्फ फर्रो और शादाब लाकर देते थे। दोनों मिलकर पिस्टल यहीं पर बनाते हैं। परवेज उर्फ फर्रो तथा शादाब पिस्टल बेचते हैं। बताया कि काफी पिस्टल बेच चुके हैं। 
 

नावेद और मोहम्मद जुबैर एक दिन में केवल चार-पांच घंटे काम कर एक पिस्टल तैयार कर देते हैं। ये 20-25 दिन से यहीं पर पिस्टल बनाने का काम कर रहे थे। आरोपियों ने बताया कि दिल्ली, हरियाणा समेत वेस्ट यूपी के कई जिलों में हथियार सप्लाई करते थे। एसपी यातायात ने बताया कि शादाब के खिलाफ लिसाड़ी गेट थाने में भी मुकदमा दर्ज हैं। 25 हजार रुपये का ईनाम भी घोषित है। नावेद हथियार बनाने के मामले में पहले भी जेल जा चुका है।
 
विज्ञापन

ये किया बरामद

- 1 पिस्टल 32 बोर
- 2 पिस्टल (अधबने)
- 6 नाल लोहे की
- एक मिलिंग मशीन
- भारी मात्रा में मैग्जीन
-1 ग्राइंडर और हथियार बनाने में प्रयोग होने वाले सामान
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें