परिजनों के मुताबिक शनिवार सुबह करीब 6:00 बजे पत्नी उन्हें कमरे में जगाने पहुंचे, तो वह नहीं उठे। जिसके बाद बराबर में ही स्थित दिव्य ज्योति हॉस्पिटल से डॉक्टरों को बुलाया गया। जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर उनकी मौत का कारण हार्ट अटैक बता रहे हैं।
परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार करीब चार साल पहले भी अमित चिकारा को हार्ट अटैक आया था। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अभी वह पूरी तरह स्वस्थ थे और क्लीनिक चला रहे थे। उनकी मौत की खबर पर शहर के वरिष्ठ डॉक्टर, परिचित परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे।
अंतरराष्ट्रीय अवार्ड से सम्मानित हो चुके डॉ. अमित चिकारा
वरिष्ठ फिजियोथैरेपिस्ट डॉ.अमित चिकारा शहर के जाने-माने डॉक्टरों में आते थे। 2020 में दिल्ली में हुए एक कार्यक्रम में उन्हें 'चॉइस अवार्ड ऑफ एशिया 2020' से सम्मानित किया गया था। इसके अलावा भी उन्हें कई अवार्ड मिल चुके हैं। वही कोरोना के समय उन्होंने जरूरतमंदों को खाना, दवाइयां पहुंचाने का काम भी किया था।
स्वास्थ्य विभाग के लिए बड़ी क्षति
आईएमए के पूर्व अध्यक्ष डॉ .जेवी चिकारा ने बताया कि उनका ब्लड प्रेशर काफी ज्यादा रहता था। दोपहर दो बजे सूरजकुंड श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
फिजियोथेरेपिस्ट डाॅ. मोहित शर्मा ने डॉ. चिकारा की मौत पर दुख व्यक्त करते हुए बताया कि काफी संख्या में शहर के चिकित्सक उनके अंतिम संस्कार में शामिल होंगे।