आठ हजार लीटर एआरएएफएफएफ मिला
अक्सर गर्मियों के मौसम में आग की घटनाएं अधिक होती हैं। ऐसे में दमकल विभाग को करीब आठ हजार लीटर एआरएएफएफएफ (अल्कोहल रेसिसडेंट एक्युस फिल्म फोर्मिंग फोम) मिली है। इस फोम की खासियत यह है कि यदि किसी केमिकल की वजह से आग ज्यादा लगी हो तो इससे तुरंत काबू हो जाता है।
यहां लग चुकी भीषण आग
जिले में आगजनी की कई घटनाएं भी हो चुकी हैं। कुछ समय पहले फिटकरी गांव में केमिकल की फैक्ट्री और लिसाड़ी गेट एरिया में कपड़ा फैक्ट्री में भीषण आग लग गई थी। इसके अलावा भी आग की काफी घटनाएं हो चुकी है।
मानक पूरे नहीं करने पर 250 भवन मालिकों को नोटिस जारी किए गए हैं। अधिकतर आगजनी की घटना शार्टसर्किट से होती हैं। लोगों से अपील है कि नियमों का पालन करें, जिससे आगजनी की घटनाओं से बचाव हो सके। विभाग की तरफ से लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। 14 से 20 अप्रैल तक अग्निशमन सेवा सप्ताह भी मनाया जाएगा। - संतोष कुमार राय, मुख्य अग्निशमन अधिकारी