मेरठ के सरूरपुर में सगोत्रीय विवाह के विरोध में गोटका गांव में ठाकुरों की पंचायत आयोजित की गई। इस पंचायत में क्षेत्र के ठाकुर समाज के लोग शामिल हुए। बता दें कि हाल ही में क्षेत्र के एक गांव के युवक ने पड़ोस में रहने वाली सगोत्री युवती से विवाह कर लिया था। जिसके बाद गांव में रोष फैल गया था। रविवार को ठाकुर बिरादरी में विरोध मुखर हो गया और गांव के शिव मंदिर प्रांगण में पंचायत आयोजित की गई।
गोटका गांव में चल रही पंचायत में भाजपा के पूर्व एमएलए संगीत सोम भी शामिल हुए। वहीं शिव मंदिर में चल रही पंचायत में कछवाहा व सोम चौबीसी समेत सभी ठाकुर गांवों से शामिल हुए गणमान्य लोगों ने अपने विचार रखे।