फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: गाजीपुर बॉर्डर पर हवन कार्यक्रम में पहुंचे भाकियू कार्यकर्ता

Sun, 02 Oct 2022 03:50 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

गाजीपुर बॉर्डर पर हवन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए भाकियू कार्यकर्ता गाजीपुर बॉर्डर के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन
भाकियू कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजीपुर बॉर्डर पर हवन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए भाकियू कार्यकर्ता गाजीपुर बॉर्डर के लिए रवाना हुए। वर्ष 2018 किसान क्रांति यात्रा हरिद्वार से शुरू होकर दिल्ली पहुंचने के लिए रवाना हुई थी। लेकिन दिल्ली पुलिस द्वारा गाजीपुर बॉर्डर पर किसानों पर पानी की बौछार, रबड़ की गोलियां,लाठिया चलाई थी। उसके बाद वार्ता उपरांत किसान दिल्ली में 2 अक्टूबर को राजघाट पहुंचे थे ।

विज्ञापन


इस याद में प्रत्येक वर्ष गाजीपुर बॉर्डर पर भाकियू द्वारा एक कार्यक्रम व हवन किया जाता है, जिसमे मेरठ के किसानों ने भारी दल बल के साथ हिस्सा लिया। इनमें प्रदेश महासचिव, सतबीर जंगेठी, युवा जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी,एनसीआर उपाध्यक्ष विनेश छुर आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें