बाइक रैल में फलस्तीनी झंडा लहराता युवक।
- फोटो : अमर उजाला
15 अगस्त पर बाइक तिरंगा रैली के दौरान हापुड रोड गुलमर्ग सिनेमा के पास फहीम रंगरेज की बाइक रैली में एक युवक ने फलस्तीन का झंडा लहराया। वीडियो वायरल होने के बाद कोतवाली पुलिस जांच में जुट गई। शुक्रवार को पुलिस ने झंडा फहराने के आरोपी राशिद को गिरफ्तार कर लिया।
जाकिर कॉलोनी निवासी फहीम रंगरेज ने 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के दिन तिरंगा बाइक रैली का आयोजन किया था। जब रैली कोतवाली क्षेत्र के गुलमर्ग सिनेमा के पास पहुंची तो रैली में शामिल एक युवक ने फलस्तीन का झंडा लहरा दिया। 47 सेकेंड के वीडियो में साफ दिख रहा है कि तमाम लड़के हाथों में राष्ट्रध्वज लेकर चल रहे हैं, लेकिन यात्रा की अगुवाई करता हुआ एक युवक हाथ में फलस्तीन का झंडा फहरा रहा है।