मोबाइल एप से इस प्रकार करें रजिस्ट्रेशन
गूगल प्ले स्टोर में केवीएसऑनलाइनएडमिशन एप इंस्टॉल करना होगा। एप इंस्टॉल करने के बाद एप ओपन करें। एप में एक तरफ एडमिशन, फीस, फी स्ट्रक्चर, एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया, एडमिशन लिस्ट सहित सारी जानकारी उपलब्ध है। अभिभावक एप के एडमिशन प्रोसेस सेगमेंट में जाकर फार्म डाउनलोड कर सकते हैं। फार्म मोबाइल से ही भरकर वहीं जरूरी कागजातों की इमेज सबमिट कर फार्म भर सकते हैं। एप से या ऑनलाइन जैसे भी आवेदन करें पहले साइट पर दिए गए निर्देशों को अवश्य पढ़ लें।
1 मार्च से पहली कक्षा में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीयन होगा। दूसरी व दूसरी से ऊपर की कक्षा केवल ग्याहरवीं कक्षा को छोड़कर अन्य कक्षाओं में प्रवेश के लिए पंजीयन 2 अप्रैल सुबह 8 बजे से शुरू होगा। 9 अप्रैल शाम 4 बजे तक पंजीयन होंगे। 11वीं कक्षा के लिए आवेदन दसवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम आने के बाद होगा।
वेबसाइट, एप से भरे फार्म होंगे मान्य
इस साल संगठन ने अभिभावकों की सुविधा के लिए मोबाइल एप से आवेदन करने की नई शुरूआत की है। अब कहीं से भी आराम से आवेदन कर सकते हैं। बेवसाइट और एप दोनों से भरे गए फार्म मान्य होंगे। आईआईटी मुंबई की मदद से यह एप संगठन ने डिजायन कराया है।
- आरके वर्मा, प्रिंसिपल केवी पंजाब लाइंस
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/