फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: ओम बिरला बोले- सभी को पसंद थी चौधरी चरण सिंह की सादगी, किसानों को लेकर कही ये बात

Mon, 14 Apr 2025 08:53 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला दिल्ली से हरिद्वार जा रहे थे। रास्ते में मेरठ में रुके तो उनका गार्ड ऑफ ऑनर देकर स्वागत किया गया। ओम बिरला ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह संसद में गरीब और किसानों की आवाज उठाते थे। 
विज्ञापन
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का स्वागत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का सामाजिक जीवन गरीब, वंचित किसान और मजदूरों के लिए समर्पित रहा। सामाजिक और राजनीतिक जीवन में उनकी सादगी सभी को पसंद थी। संसद में भी उन्होंने गरीब और किसानों की आवाज प्रमुखता से उठाई। भारतीय राजनीति में उनका नाम हमेशा अमर रहेगा।
विज्ञापन

दिल्ली से हरिद्वार जाते समय सोमवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का परतापुर बाईपास स्थित गायत्री गार्डन में रालोद कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस दौरान पुलिस ने लोकसभा अध्यक्ष को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। ओम बिरला ने कहा कि डा. भीमराव आंबेडकर द्वारा निर्मित संविधान सबको न्याय और समानता का अधिकार देता है। उन्होंने सामाजिक बदलाव, समानता, आर्थिक न्याय के लिए संघर्ष किया। भारत का संविधान बनाने में उनकी प्रमुख भूमिका रही। 
 

उन्होंने कहा कि बागपत सांसद डा. राजकुमार सांगवान संसद के अंदर किसानों की बात करते हैं। वे अपने क्षेत्र में सामाजिक परिवर्तन, मजदूरों को काम दिलाने, किसानों को फसलों का उचित दाम मिलने के मुद्दे संसद में उठाते हैं। सांगवान ने लोकसभा अध्यक्ष को कांवड़ यात्रा के दौरान बागपत के प्रसिद्ध पुरा महादेव मंदिर आने का निमंत्रण दिया। 
 
विज्ञापन

रालोद खेल प्रकोष्ठ के दीपक तोमर और बीके कबड्डी एकेडमी के बिजेंद्र चौधरी ने लोकसभा अध्यक्ष का स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। इस दौरान पुनीत गेझा, बिजेंद्र चौधरी, विकास चौधरी और गौरव चौधरी आदि मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें