वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री एवं मेरठ के प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना का खरखौदा ब्लॉक के गांव कैली में प्राथमिक विद्यालय, सचिवालय व गो आश्रय स्थल व खरखौदा सीएचसी का संभावित निरीक्षण कार्यक्रम है।
वहीं संभावित कार्यक्रम को लेकर गुरुवार को पूरे दिन अधिकारियों का आना-जाना लगा रहा। सीडीओ शशांक चौधरी, बीएसए योगेंद्र कुमार व बीडीओ ने सभी संभावित स्थानों पर तैयारियों का जायजा लिया।
यह भी पढ़ें: UP: सीएम के साथ दिनेश खटीक की बैठक खत्म, स्वीकार नहीं हुआ इस्तीफा, कही यह बड़ी बात
वहीं कस्तूरबा गांधी आवासीय कन्या विद्यालय में निरीक्षण के दौरान विद्यालय में पंजीकृत 100 छात्राओं में से 84 छात्राएं ही उपस्थित मिलीं। सीडीओ ने हॉस्टल व कमरों की साफ-सफाई, हवा, प्रकाश की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। महाविद्यालय में खाली पड़े तीन पदों को जल्द भरने के लिए बीएसए को निर्देशित किया।