फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ में दरिंदगी की शिकार बच्ची को एक अधिकारी ने लिया गोद, उठाया सराहनीय कदम

Thu, 09 May 2019 08:40 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 10
घटना का खुलासा करते एसएसपी नितिन तिवारी - फोटो : अमर उजाला
जागृति विहार में बच्चियों से दरिंदगी के मामले में एक अधिकारी ने बहुत ही सराहनीय कदम उठाया है। हैवान की शिकार हुई एक बच्ची अधिकारी ने गोद ले ली है। उसकी परवरिश से लेकर पढ़ाई तक का खर्च अधिकारी स्वयं ही उठाएगा। अधिकारी ने अपनी पहचान गोपनीय रखने की बात कही है। वहीं, कोर्ट में दर्ज बयानों में बच्चियों ने हैवानियत की सारी पोल खोल दी।

 
विज्ञापन

2 of 10
सीसीटीवी में कैद हुई आरोपी की घिनौनी करतूत - फोटो : अमर उजाला
मेडिकल थानाक्षेत्र के जागृति विहार सेक्टर-6 में हैवान विमलचंद ने अपनी कोठी में 17 बच्चियों से दरिंदगी की। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज व तीन बच्चियों के बयानों में इसकी जानकारी पुलिस को मिली। अधिकारी ने हैवानियत की शिकार हुई बच्चियों से बात की। 

 
विज्ञापन

3 of 10
सीसीटीवी में कैद हुई आरोपी की घिनौनी करतूत - फोटो : अमर उजाला
उसके बाद अधिकारी ने एक बच्ची की परवरिश करने की जिम्मेदारी ले ली। इतना ही नहीं, बच्ची को ऑन रिकॉर्ड लेने की बात कही है। इस अधिकारी ने मीडिया से कहा कि बच्ची को लेकर मैं कोई बात शेयर नहीं करना चाहता। बच्ची की पढ़ाई से लेकर सारी परवरिश की जिम्मेदारी गोपनीय तरीके से उठाऊंगा। बच्ची की उम्र 11 साल बताई गई है। अधिकारी मेरठ में बड़े पद पर तैनात हैं।

4 of 10
पुलिस के दबोचने पर खुद को छुड़ाने की कोशिश करता आरोपी - फोटो : अमर उजाला
हैवान की खोली पोल
पुलिस ने अब तक तीन बच्चियों के कोर्ट में बयान दर्ज कराए हैं। तीनों बच्चियों के बयानों का बुधवार शाम अवलोकन किया गया। जिसमें बच्चियों ने हैवान विमलचंद की पोल खोली। बच्चियों ने कई बालिग-नाबालिग बच्चियों के नाम भी बताए हैं। पुलिस सभी बिंदु पर जांच करने में जुटी है।
विज्ञापन

5 of 10
आरोपी विमल चंद - फोटो : अमर उजाला
अब रिमांड की तैयारी
एसपी सिटी डॉ. अखिलेश नारायण सिंह का कहना कि आरोपी विमलचंद को रिमांड पर लेने की तैयारी पूरी हो चुकी है। तीनों बच्चियों के बयानों का अवलोकन किया गया है। बच्चियों द्वारा बताई बातों को तस्दीक करने के लिए आरोपी की रिमांड लेने जरूरी है। कई लोगों की पहचान भी आरोपी ही बताएगा।
विज्ञापन

6 of 10
आरोपी विमल चंद की आलीशान कोठी - फोटो : अमर उजाला
कोठी में होगा ओर सर्च
पुलिस ने बताया कि विमलचंद की कोठी में अभी कई राज छुपे हो सकते है। सीसीटीवी कैमरे की डीबीआर और लैपटॉप को फोरेंसिक लैब में भेजा गया है। लेकिन कोठी में ऐसी कई आपत्तिजनक सामान मिले है, जोकि कई राज खोलेगा। इसको देखते पुलिस कोठी में सर्च कराने की बात कह रही है।  
विज्ञापन

7 of 10
गिरफ्तारी के लिए पहुंची क्राइम ब्रांच की टीम - फोटो : अमर उजाला
किसने निर्देश पर बच्ची सुपुर्द की
चाइड वेलफेयर समिति निदेशिका अनीता राणा का कहना है कि पीड़ित बच्चियों को उनके परिजनों को सुपुर्द नहीं कराना चाहिए था। यह बात पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से हो गई थी। इसके बावजूद परिजनों को बच्ची सौंप दी गई।

8 of 10
सीसीटीवी में कैद हुई आरोपी - फोटो : अमर उजाला
एक अंदेशा था कि इस दरिंदगी में बच्चियों के परिजन भी शामिल हो सकते है। कोई लालच हो सकता है। इसके चलते बच्चियों के 164 के बयानों तक परिजनों से अलग रखा जाए, जबकि ऐसा बिलकुल नहीं हुआ। इसकी शिकायत वह पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों से करेंगे।

 

9 of 10
आरोपी विमल चंद को गिरफ्तार कर लेजाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में एक युवक और एक महिला दिखे है। जिनकी पहचान कराने के लिए विमलचंद को रिमांड पर लेना जरूरी है। कानूनी प्रक्रिया के तहत सारी कार्रवाई कराई जा रही। -नितिन तिवारी, एसएसपी
विज्ञापन

10 of 10
सीसीटीवी में कैद हुई आरोपी की घिनौनी करतूत - फोटो : अमर उजाला
इस मामले में जांच बैठी है। प्रशासनिक अधिकारी भी हर पहलुओं पर नजर लगाए है। चाइड वेलफेयर समिति को भी पीड़ित बच्चियों की काउंसिलिंग में लगाया है। -अनिल ढींगरा, डीएम

नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें