फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut:18 अक्टूबर रात आठ बजे से बंद रहेगा मोहिद्दीनपुर-खरखौदा फाटक, पटरियां बदलेगा रेलवे

Mon, 17 Oct 2022 12:34 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

मेरठ में 18 अक्टूबर की रात आठ बजे से 19 अक्टूबर की सुबह आठ बजे तक मोहिद्दीनपुर-खरखौदा फाटक मार्ग बंद रहेगा।  रेलवे ट्रैक पर ट्रेनों की रफ्तार बढ़ाने के लिए पटरियों को बदला जा रहा है।
विज्ञापन
फाटक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-मेरठ रेलवे ट्रैक पर ट्रेनों की रफ्तार बढ़ाने के लिए पटरियों को बदला जा रहा है। इसी क्रम में कल रात आठ बजे से 19 अक्टूबर सुबह आठ बजे तक मोहिद्दीनपुर-खरखौदा मार्ग पर स्थित रेलवे फाटक बंद रहेगा। जिससे दोनों तरफ से आने वाला यातायात बंद रहेगा।
विज्ञापन


इस मार्ग पर एक दिन में लाखों वाहन गुजरते हैं। बताया जा रहा है कि मोहिद्दीनपुर यार्ड में फाटक नंबर 19 पर 500 मीटर में पटरियों को 52 किलोग्राम से बदलकर 60 किलोग्राम में किया जा रहा है।
 

यह भी पढ़ें: दीपक हत्याकांड:  बागपत पुलिस ने  फैमीद और आसिफ को 10 घंटे की रिमांड पर लेकर क्राइम सीन दोहराया

विज्ञापन
विज्ञापन


इस यातायात डायवर्जन में जो वाहन हापुड़, खरखौदा की ओर से मोहिद्दीनपुर एनएच-58 पर आता है। ऐसे सभी वाहन बिजली बाम्बा होते हुए एनएच-58  पर आएंगे। वहीं, जो वाहन एनएच-58 से मोहिद्दीनपुर, खरखौदा और हापुड़ की और जाना चाहते है ऐसे सभी वाहन मोदिनगर राज चौपला होते हुए हापुड़ जाएंगे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें