बढ़ जाएगी सोने की शुद्धता
हॉलमार्किंग नियम अनिवार्य करने से जेवर में शुद्धता बढ़ेगी। अभी तक हॉलमार्क अनिवार्य न होने के कारण कई सुनार मिलावटी सोना बेच रहे हैं। ऐसे लोगों पर लगाम लगने से कारोबार में शुद्धता बढ़ेगी।
- दिनेश रस्तोगी सराफा कारोबारी
मिलावट पर लगेगी रोक
जो कारोबारी मिलावटी सोने को असली सोना बताकर बेच रहे हैं, उनकी वजह से पूरा बाजार खराब होता है। हॉलमार्किंग का नियम अनिवार्य होने से ऐसे कारोबारियों पर शिकंजा कसेगा।
- अमित गुप्ता, संचालक साव्या ज्वेलर्स
ग्राहक का भरोसा बढ़ेगा
बड़ी कंपनियां और विक्रेता तो आज भी हॉलमार्क वाला सोना, जेवर बेच रहे हैं। छोटे विक्रेता ही मिलावटी सोना बेच रहे हैं। 100 प्रतिशत हॉलमार्क नियम लागू होने से ग्राहक का भरोसा बढ़ेगा।
- आकाश मांगलिक, संचालक भगत ज्वेलर्स
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/