फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ में मुठभेड़: निजामुद्दीन की हत्या का मुख्य आरोपी दबोचा, पैर में लगी गोली, एक तमंचा और कारतूस बरामद

Tue, 30 Aug 2022 09:58 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

निजामुद्दी की हत्या का मुख्य आरोपी मुठभेड़ में दबोचा गया। पुलिस ने आरोपी के पास से एक तमंचा और पांच कारतूस बरामद किए हैं।
विज्ञापन
मुठभेड़ में बदमाश दबोचा। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में निजामुद्दीन हत्याकांड में शामिल मुख्य आरोपी सलमान को मंगलवार तड़के लिसाड़ीगेट इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर कर लिया है। 15 हजार के इनामी कुख्यात के पैर में गोली लगी है और उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


पुलिस ने मौके से एक तमंचा और पांच कारतूस भी बरामद किए हैं। वहीं दो अन्य बदमाश पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। सीओ कोतवाली अरविंद कुमार चौरसिया ने बताया कि सलमान कुख्यात है। पहले भी जेल जा चुका है। उधर, एसपी सिटी पीयूष कुमार सिंह ने बताया सलमान पर कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। मंगलवार तड़के साढ़े चार बजे सलमान अपने दोनों साथियों के साथ एक मकान में छिपा हुआ था। पुलिस पहुंची तो बदमाशों ने गोली चलाई। इसके बाद पुलिस की जवाबी कार्रवाई में सलमान के पैर में गोली लग गई है। पुलिस ने घायल सलमान को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। मौके से भागे उसके दो साथियों की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें: PHOTOS: बैंक मैनेजर की पत्नी-बेटे की हत्या से उजड़ गया परिवार, छह साल पहले हुई थी शादी, हर तरफ पसरा मातम
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि मेरठ में लिसाड़ीगेट के किदवई नगर में बीती 23 अगस्त की रात में बाइक सवार बदमाशों ने किराना व्यापारी निजामुद्दीन की हत्या कर दी थी। बदमाशों ने पहले चाकू से व्यापारी की गर्दन काटी, फिर सीने गोली मार दी थी।

यह भी पढ़ें: वारदात से कांप उठा कलेजा: बेड में मिली मां-बेटे की लाश, देखते ही बेहोश हुए बैंक मैनेजर पति,खौफनाक हैं तस्वीरें

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें