फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नितिन हत्याकांड: लापरवाही पर एसएसआई समेत चार पुलिसकर्मी निलंबित, एक आरोपी गिरफ्तार और एक ने किया आत्मसमर्पण

Wed, 16 Sep 2026 11:49 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के हस्तिनापुर में नितिन हत्याकांड में लापरवाही पर एसएसआई समेत चार पुलिसकर्मी निलंबित किए गए हैं। एक आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार हुआ, जबकि एक ने कोर्ट में आत्मसमर्पण किया।
विज्ञापन
नितिन हत्याकांड के दो आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नितिन हत्याकांड में लापरवाही पर एसएसआई समेत तीन दरोगा और एक सिपाही को एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने निलंबित कर दिया है। एसपी देहात अभिजीत कुमार ने बताया कि एसएसआई सतीश कुमार, एसआई मनीष कुमार, ऋषिकेश और सिपाही तरुण को निलंबित किया गया है। इसके अलावा एक आरोपी अपार मावी को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया है, जबकि ऋषभ ने कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया है।

विज्ञापन


11 सितंबर को हुई थी नितिन की हत्या
बहसूमा थाना क्षेत्र के माखननगर निवासी सतीश के बेटे नितिन नागर की 11 सितंबर को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के समीप गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। सतीश ने हस्तिनापुर के जे-ब्लॉक निवासी सत्या उर्फ मिट्ठू चौधरी, उत्सव पाली, रानी नंगला निवासी गोल्डी, ऋषभ, जंधेड़ी निवासी शक्ति और एक अज्ञात के खिलाफ हस्तिनापुर थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

कई आरोपी गिरफ्तार, एक ने किया आत्मसमर्पण
पुलिस ने सोमवार को मिट्ठू चौधरी और उत्सव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। सोमवार रात पुलिस ने अंकुर और कृष चौहान को गिरफ्तार किया, जबकि अपार मावी को मंगलवार को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया। तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। वहीं, ऋषभ ने कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया।
 

जांच में सामने आए नए आरोपियों के नाम
सीओ पंकज लवानिया ने बताया कि विवेचना के दौरान कुछ नए नाम प्रकाश में आए। इनमें मवाना के तिहाई निवासी कृष चौहान, जंधेड़ी निवासी अंकुर और मवाना के अशोक विहार निवासी अपार मावी शामिल हैं। आरोपियों को किशोरपुर नहर पुल और गंग नहर, मवाना के पास से गिरफ्तार किया है।
 
विज्ञापन

दो तमंचे, कारतूस और स्कूटी बरामद
पुलिस के अनुसार आरोपियों के पास से दो तमंचे, कारतूस और वारदात में शामिल स्कूटी बरामद की गई है। पुलिस की कई टीमें अलग-अलग बिंदुओं पर जांच कर रही थीं। तकनीकी साक्ष्यों और सीडीआर की जांच के आधार पर आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी की जा रही है। सीओ पंकज लवानिया ने बताया कि मामले की विवेचना अभी जारी है। जांच में यदि किसी अन्य का नाम सामने आएगा तो उस पर भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें