मेरठ में हापुर रोड स्थित फैक्टरी पर याकूब परिवार ने प्राइवेट सिक्योरिटी लगाने की पुलिस से परमिशन मांगी है। उनका कहना है कि फैक्टरी में लगातार चोरी की घटनाएं हो रही हैं, जिससे उनका लाखों का नुकसान हो चुका है।
विज्ञापन
याकूब कुरैशी का पोता फोजान पुत्र इमरान एक परिवार के सदस्य के साथ बृहस्पतिवार को एसएसपी ऑफिस पर पहुंचा। एसएसपी को शिकायती पत्र देकर याकूब के पोते ने अपनी मीट फैक्टरी पर प्राइवेट सिक्योरिटी लगाने की परमिशन मांगी। हवाला दिया गया कि उनकी फैक्टरी में लगातार चोरी की वारदात हो रही है, इसके बावजूद भी पुलिस ने मुकदमा तक दर्ज नहीं किया है।
याकूब की संपत्ति की जांच करने पहुंचे अधिकारी
याकूब कुरैशी की करोड़ों रुपये की संपत्ति जब्त करने के लिए बृहस्पतिवार को पुलिस की एक टीम शास्त्री नगर स्थित स्कूल, अस्पताल और उनके दोनों घरों पर पहुंची। सीओ रूपाली राय का कहना है कि संपत्ति जब्त करने की प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही संपत्ति पर जब्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी।