फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मेरठ के सरधना क्षेत्र में गाली गलौज का विरोध करने पर महिला से मारपीट, पुलिस से की शिकायत

Wed, 01 Apr 2026 11:57 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के सरधना क्षेत्र में गाली गलौज का विरोध करने पर महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस से शिकायत की है।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के सरधना थाना क्षेत्र में गाली गलौज का विरोध करने पर महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता ने पड़ोसियों पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।

गाली गलौज का विरोध करने पर विवाद

विज्ञापन

सरधना थाना क्षेत्र के कपसाड़ गांव निवासी अनीता पत्नी ओम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका पड़ोसी से पहले से ही विवाद चल रहा है। पीड़िता के अनुसार 27 मार्च को आरोपी का बेटा शराब के नशे में उसके घर के बाहर पहुंच गया और अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगा।

महिला ने जब इसका विरोध किया तो विवाद बढ़ गया। शोर सुनकर आरोपी की पत्नी सरिता भी मौके पर पहुंच गई।

दोनों ने मिलकर की मारपीट
पीड़िता का आरोप है कि दोनों ने मिलकर उसके साथ मारपीट की, जिससे उसे चोटें आईं। घटना के दौरान शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। ग्रामीण हरिओम और कपिल ने बीच बचाव कर किसी तरह महिला को आरोपियों से छुड़ाया। आरोप है कि जाते समय दोनों आरोपियों ने महिला को जान से मारने की धमकी भी दी।

पुलिस ने शुरू की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में क्षेत्राधिकारी आशुतोष कुमार का कहना है कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें