फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंखों को कमजोर होने से बचाएं, अगर दिखे ये लक्षण तो इन बातों का रखें विशेष ध्यान

Wed, 24 Feb 2021 03:53 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
आंखें - फोटो : pixa
विज्ञापन

आंखें कुदरत का अनमोल तोहफा हैं और इस तोहफे को संभाल कर रखना हमारा दायित्व है। आखों की सेहत के लिए विटामिन ए और सी युक्त पदार्थों का सेवन करें।

विज्ञापन


मेरठ में एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. लोकेश कुमार ने बताया कि आंखों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए आवश्यक विटामिन्स और मिनरल्स युक्त भोजन लें। विटामिन ए, विटामिन सी और बीटा कैरोटिन से युक्त आहार का सेवन करें।

इसके लिए गाजर, सभी खट्टे फल आदि हमारी आंखों की रोशनी को स्वस्थ रखते हैं। विटामिन-ए के लिए गेहूं से बने उत्पाद और नट्स, हरी पत्तेदार सब्जियां एवं दालों का सेवन करें। ओमेगा-3 फैटी एसिड्स आंखों के लिए बेहद जरूरी होता है इसके लिए अलसी के बीजों का सेवन करें। शकरकंद को भी अपने आहार में शामिल करें। विटामिन-ई आंखों को उम्र बढ़ने के साथ होने वाली क्षयकारी बीमारियों से बचाता है। 
विज्ञापन


आंखें कमजोर होने के लक्षण- 
पढ़ते समय धुंधला दिखाई देना और सही प्रकार से न पढ़ पाना
दूर की वस्तुएं देखने में असमर्थता
कम रोशनी और रात में धुंधला दिखाई देना
आंखों में बार-बार दर्द होना
पढ़ते वक्त बार-बार सिर दर्द की शिकायत रहना
ज्यादा तेज रोशनी में रंग-बिरंगी रोशनी दिखाई देना
बार बार आंखों में सूजन या लालिमा होना
आंखों से पानी निकलते रहना 

यह भी पढ़ें: यूपी: चाट विक्रेताओं की मारपीट मामले में आठ गिरफ्तार, ये है आइंस्टीन लुक वाले दुकानदार की हकीकत, तस्वीरें

इन बातों का रखें ध्यान
- आंखों को दिन में दो बार ठंडे पानी से धोना चाहिए
- पढ़ते समय रोशनी का खास ध्यान रखना चाहिए। बहुत हल्की रोशनी में पढ़ने या लिखने से आंखों पर दबाव पड़ता है
- धूल, प्रदूषण, तेज धूप से आंखों को बचाना चाहिए
- बहुत देर तक लगातार पढ़ने या कंप्यूटर पर काम करने के कारण आंखों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। कुछ देर के अंतराल में आंखों को बंद कर आराम देना चाहिए।
- अगर लेंस लगाते हैं तो सोने से पहले आंखों से लेंस निकाल कर रख दें और कंप्यूटर स्क्रीन से दूरी बनाएं। 
- सोने के पहले कम से कम दो घंटे पहले तक कंप्यूटर पर काम न करें।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें