लोगों में बढ़ेगी जागरूकता
डीएन कॉलेज के रसायन विज्ञान विभाग में इस खाद्य पदार्थ परीक्षण प्रयोगशाला का उद्घाटन आरएसएस के नेता प्रो. दर्शन लाल अरोड़ा, महाविद्यालय के अवैतनिक मंत्री दयानंद गुप्ता ने किया।
प्राचार्य डॉ. बीएस यादव ने बताया कि प्रयोगशाला में परीक्षण के लिए आवश्यक आधुनिक उपकरण जैसे फोटोफलेममीटर, स्पेक्ट्रोमीटर, सेंटरीफ्यूज मशीन किट सहित, लैक्टोमीटर, दूध व खोया पनीर का परीक्षण करने के लिए सभी उपकरण मौजूद हैं।
लैब की स्थापना से छात्र-छात्राओं के प्रैक्टीकल के साथ ही समाज में लोगों को खाद्य पदार्थ के अपमिश्रण के प्रति जागरूकता बढ़ेगी। डीन डॉ. एसके अग्रवाल ने बताया कि लैब का पूरे जिले के लोगों को लाभ मिलेगा।