उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में सोमवार को कारी शफीकुर्रहमान कासमी व अन्य उलमा जिलाधिकारी से मिले। उन्होंने बकरीद पर ईदगाह में नमाज अदा करने के लिए मांग की।
विज्ञापन
21 जुलाई को बकरीद के त्योहार पर शाही ईदगाह में नमाज अदा करने को लेकर कारी शफीकुर्रहमान कासमी व अन्य उलमा डीएम के. बालाजी से मिले। कारी शफीकुर्रहमान ने ज्ञापन देते हुए कहा कि धार्मिक गतिविधियां शुरू हो चुकी हैं, ऐसे में शाही ईदगाह में नमाज अदा करने की भी इजाजत दी जाए।