मेरठ में शहर के पॉश इलाके भी सुरक्षित नहीं रह गए हैं। आबूलेन पर मुजफ्फरनगर में तैनात एसडीएम की पत्नी का बैग चोरी हो गया। बैग में 25 हजार रुपये, सोने की चेन, अंगूठी, पैनकार्ड, आधार कार्ड, मोबाइल और एटीएम कार्ड था। बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोरी करते हुए दो महिलाएं कैद हो गई हैं।
सिविल लाइन थानाक्षेत्र के साकेत स्थित आस्था अपार्टमेंट 301 निवासी अवनिका पांडेय अपनी सहेली वीना सिंह के साथ आबूलेन पर शापिंग करने गई थीं। अवनिका के पति एसडीएम हैं और मुजफ्फरनगर में तैनात बताए गए हैं। अवनिका आबू प्लाजा स्थित एक टेलर के यहां से कपड़े लेकर ई-रिक्शा में बैठीं। इसी दौरान दो महिलाएं और एक बच्ची भी उसी ई-रिक्शा में बैठ गईं।