फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: बेटे की लाश देख कांप उठा पिता का कलेजा, चंद घंटों पहले दूल्हा बना था लाडला, हर तरफ पसरा मातम

Tue, 28 Feb 2023 06:19 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ

सार

Meerut News : जिस बेटे को चंद घंटों पहले दूल्हा बना देखा था, अब पिता को उसकी अर्थी उठानी पड़ी। शादी के बाद बेटे की मौत से पूरे गांव में मातम पसरा है।
विज्ञापन
दूल्हा-दुल्हन का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ जनपद के सरधना में एक ऐसा हादसा हुआ, जिससे पूरे परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। शादी के चंद घंटों बाद ही बेटे की लाश देखी तो पिता का कलेजा कांप उठा।

विज्ञापन


परिवार में खुशियों की जगह मातम छाया
पिता कृष्णपाल ने कुछ घंटे पहले ही जिस इकलौते बेटे सनी को दूल्हे के रूप में देखा था, उसी बेटे की अर्थी को अब कंधा देना पड़ा। कुछ घंटे पहले सनी की बरात में पिता सहित सभी परिजन खुशी से झूम रहे थे। अब उसकी मौत से परिवार में खुशियों की जगह मातम छा गया।

सात फेरों की रस्म निभाने के बाद सोमवार अल सुबह दुल्हन को विदा कराकर सनी और परिवार के अन्य लोग मैनापूठी गांव पहुंच गए थे। मैनापूठी निवासी सनी शादी के बाद शाम में सरधना से घर लौट रहा था। इसी दौरान वह सड़क हादसे में घायल हो गया और बाद में अस्पताल में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सेना अग्निवीर भर्ती में बड़ा बदलाव: यहां जानने लें पूरी प्रक्रिया, आवेदन में गलती होने पर करा सकेंगे सुधार

विज्ञापन

वहीं कुछ घंटों पहले ही सुहागन बनी पूनम की मांग सूनी हो गई। वहीं, हापुड़ के गांव गालंद में दुल्हन पूनम के घर में भी कोहराम मच गया। मां रूबी, बड़ी बहन शैली और छोटी बहन राखी अपने दूल्हे भाई की मौत पर विलाप करती हुई बार-बार बेहोश हो रही थी। 

यह भी पढ़ें: समाज के दो रंग:  एक ने बुलेट के लिए तोड़ दी शादी तो दूसरे ने दुल्हन को माना दहेज, मेहमानों ने गाया राष्ट्रगान

किसे पता था कि सात जनमों का रिश्ता निभाने की कसम खाने वाला साथी कुछ ही घंटों के बाद दुल्हन की दुनिया से हमेशा के लिए चला जाएगा। किसे पता था कि जिस घर में सहनाई की मंगल गूंज रही है, वही घर चीखों से भर जाएगा। दूल्हे की सड़क हादसे में मौत हो गई। इस घटना के बाद से पूरे गांव में कोहराम मचा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें