एसएसपी का कहना कि अपराधी की जगह जेल में है। नामजद साकिब और यासिर को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेजेगी। पुलिस ने उनकी तलाश में कई जगहों पर दबिश दी। पुलिस ने मौके से सीसीटीवी कैमरे फुटेज ली है, जिसमें आरोपियों की पहचान करने का प्रयास चल रहा है। दोनों आरोपियों की लोकेशन गोवा बताई जा रही है। पुलिस की एक टीम गोवा भी भेजी जाएगी।
दोनों घायलों के होंगे बयान : सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला का कहना है कि गोली से घायल दोनों लोगों के परिवार ने राशिद, साकिब और यासिर को नामजद आरोपी बनाया था। राशिद अखलाक जेल भेजा है, बाकी दोनों आरोपी भी नहीं बचेंगे। दोनों की तलाश में पुलिस टीम लगी है। दोनों पीड़ितों के बयान दर्ज किए जाएंगे।
बचाने का प्रयास किया तो कार्रवाई
दोनों आरोपी साकिब व यासिर को पुलिस गिरफ्तार करेगी। आरोपियों को बचाने का जिसने प्रयास किया, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। दबंगई दिखाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। -आलोक सिंह, आईजी