जानकारी के अनुसार गांव चिंदौड़ी खास निवासी अक्षय उर्फ लाला का कैथवाड़ी संपर्क मार्ग पर ट्यूबवेल है। ट्यूबवेल के पास ईख के खेत में बुधवार की सुबह कुछ कुत्ते घूमते हुए दिखाई दिए। कुत्तों के खेत में घुसने को बार-बार देख वहां से गुजर रहे ग्रामीण भी वहां पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि खेत के भीतर एक गर्दन कटी लाश पड़ी है। जिसे कुत्ते नोच रहे हैं।