पुलिस पूछताछ में सामने आया कि खेत में धान की फसल में पानी लगाने को लेकर गांव के ही मनीष की पड़ोसी युवक से कहासुनी हो गई थी। इसके बाद वह खेत से घर लौट रहा था कि इसी दौरान दूसरे पक्ष के पांच लोगों ने रास्ते में घेरकर युवक पर गोलियां बरसाईं गईं। वहीं फायरिंग करते हुए सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।
रोहटा में सिर कटी लाश मिलने से सनसनी
वहीं आज दिन निकलते ही रोहटा थाना क्षेत्र के चिंदोड़ी गांव में एक सिर कटी लाश मिलने से सनसनी फैल गई। पहचान छिपाने के लिए बुरी तरह मारकर फेंका गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने पहचान कराने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस ने युवक की हत्या कर शव यहां फेंके जाने की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।