फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉग के साथ क्रूरता की हद: शक्तिमान बनना पड़ा भारी, श्वान के पैर पकड़कर घुमाते हुए वीडियो वायरल, मुकदमा दर्ज

Sat, 24 Jun 2023 07:23 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

डॉग के साथ क्रूरता की हद : एक युवक को शक्तिमान बनना भारी पड़ गया। युवक ने डॉग के पिछले दोनों पैर पकड़कर हवा में घुमाया और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ जनपद में गांव सरूरपुर के एक युवक को शक्तिमान बनना भारी पड़ गया। युवक ने एक डॉग के पैर पकड़कर हवा घुमाया और वीडियो भी बना लिया। इसके बाद युवक ने वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

विज्ञापन


वहीं, पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए युवक के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। मुकदमा दर्ज करने के बाद थाना पुलिस युवक तलाश की तलाश में जुट गई है।

यह भी पढ़ें: Meerut News Live: मेरठ में बारिश ने गर्मी से दी राहत, बिजनौर में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर व्यक्ति मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

ये है पूरा मामला
गांव सरूरपुर खुर्द निवासी एक युवक द्वारा खुद को शक्तिमान बताकर गांव की गलियों में घूमने वाले आवारा कुत्तों के पिछले दोनों पैर पकड़कर उसे गोल-गोल घुमा रहा था। वहीं, खुद को शक्तिमान बताकर वीडियो वायरल करना उसे भारी पड़ गया। सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो को सामाजिक संस्था के कार्यकर्ताओं ने मेरठ पुलिस को ट्वीट करते हुए जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है। 

यह भी पढ़ें: UP: सुहागरात पर नई दुल्हन ने दूल्हे के साथ किया शर्मनाक कांड, सुबह आंखें खुलते ही पहुंच गया थाने, बोला-मुझे...

पुलिस ने इस मामले की जांच करते हुए गांव सरूरपुर खुर्द निवासी अजय पुत्र बिंदर के रूप में आरोपी की पहचान की है। थाना प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार मिश्र का कहना है कि वायरल वीडियो की जांच करते हुए आरोपी की कुत्ते के साथ क्रूरता करने के मामले में उसकी पहचान की गई है। युवक के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। युवक की तलाश की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें