फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेड पड़ी तो मेजों के नीचे छिप गईं छात्राएं, स्कूल ड्रेस में पहुंची थीं होटल

Wed, 28 Nov 2018 05:54 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ में नेशनल हाईवे-58 पर एक होटल में पुलिस के छापे से हड़कंप मच गया। इस दौरान होटल के रजिस्टर की जांच की गई तो वह अधूरा मिला। इस दौरान होटल मैनेजर और कुछ युवक-युवतियों को पुलिस थाने ले आई। बाद में युवतियों को चेतावनी देकर और युवकों का शांतिभंग में चालान कर छोड़ दिया गया। 

विज्ञापन


टीपीनगर थाने की पुलिस को सूचना मिली कि नेशनल हाईवे स्थित होटल में गैरकानूनी तरीके से युवक-युवतियां एकत्र हैं। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की और होटल पर छापा मारा। पुलिस को देख वहां मौजूद युवक-युवतियों में हड़कंप मच गया। स्कूल ड्रेस में मौजूद कुछ युवतियां मेजों के नीचे छिप गईं। होटल के रजिस्टर की जांच की गई तो वह भी अधूरा पाया गया। 

इसके बाद पुलिस होटल मैनेजर सहित करीब दर्जनभर युवक -युवतियों को थाने ले आई। कई घंटे की उठापटक के बाद पुलिस ने युवतियों के नाम और पते दर्ज किये और उन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया। बाद में मैनेजर और युवकों का भी पुलिस ने शांतिभंग में चालान कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं इंस्पेक्टर टीपीनगर डालचंद ने बताया कि होटल में हंगामे व मारपीट की सूचना पर पुलिस ने छापा मारा था। मौके से सात युवक व तीन युवतियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया था। बाद में उन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। युवकों का शांतिभंग में चालान किया गया है। 

बार-बार पुलिस बदलती रही स्थान
पुलिस ने सुबह होटल पर छापा मारा और तीन युवतियों सहित 11 लोगों को हिरासत में ले लिया। यहां से पुलिस सभी को थाने न लाकर मंडी चौकी ले गई। इसी बीच मीडिया को इसकी भनक लग गई। बताया जाता है कि मीडिया को भनक लगते ही पुलिस ने युवतियों को मौके से ही छोड़ दिया और युवकों को थाने ले आई। कई घंटे की उठापटक के बीच युवकों का भी शांतिभंग में चालान कर दिया। आखिर क्या वजह थी कि पुलिस युवक-युवतियों को थाने न लाकर मंडी चौकी पर ले गई। होटल के करीब मलियाना चौकी भी थी। वहां लेकर भी आया जा सकता था। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। पुलिस की यह कार्रवाई पूरे दिन चर्चा का विषय बनी रही।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें