फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ में तीन उपद्रवी और गिरफ्तार, एसएसपी की चेतावनी- नहीं बख्शे जाएंगे आरोपी

Thu, 09 Jan 2020 02:34 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
मेरठ में हुआ था भारी उपद्रव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पकड़ो और छोड़ो का खेल बंद होते ही उपद्रव के तीन आरोपियों को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि 28 उपद्रवियों पर इनाम करने की भी तैयारी है। पुलिस ने उपद्रवियों के परिवारजनों को भी चेतावनी दी कि अब कोई नहीं बचेगा। पुलिस जितना मौका दे सकती थी, वो दे चुकी है। उपद्रवियों को संरक्षण देने वाले भी बख्शे नहीं जाएंगे।  

विज्ञापन


मेरठ में 20 दिसंबर को हुए उपद्रव में 178 लोगों को नामजद किया गया था। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज, फोटो और वीडियो के आधार पर उपद्रवियों की पहचान हुई। पुलिस ने उनके खिलाफ काफी सबूत जुटाए। लेकिन इन उपद्रवियों की गिरफ्तारी करना पुलिस के सामने चुनौती बना है। पुलिस का कहना है कि दबिश के दौरान लिसाड़ी गेट में लोग हंगामा कर देते हैं। इसको लेकर डर रहता है कि कहीं दूसरा बखेड़ा न शुरू हो जाए। वहीं, इससे अलग लिसाड़ी गेट में पकड़ो और छोड़ो का सिलसिला चल रहा है। पुलिस तर्क दे रही है कि शक के आधार पर युवकों को पकड़ा जाता है, जिनका उपद्रव की फुटेज, फोटो और वीडियो से मिलान कराते हैं। पहचान न होने पर इन युवकों को छोड़ दिया जाता है।

पकड़ो और छोड़ो के खेल को लेकर पुलिस अधिकारियों ने नाराजगी जताई। एसएसपी ने लिसाड़ी गेट, नौचंदी, कोतवाली इंस्पेक्टर, पिलोखड़ी चौकी इंचार्ज को हटाने की चेतावनी दे दी। कहा कि जब फोटो, वीडियो उनके पास हैं तो उपद्रवियों की पहचान क्यों नहीं हो पा रही है। बेकसूर जेल नहीं जाएगा, लेकिन उपद्रवियों को गिरफ्तार कर जेल भेजो। इसको लेकर पुलिस में खलबली मच गई। लिसाड़ी गेट पुलिस ने दो आरोपियों दानिश व फरमान निवासी श्यामनगर और नौचंदी पुलिस ने खालिद निवासी जैदी फार्म को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार तीनों आरोपी उपद्रव करने के दौरान कैमरे में कैद हुए थे। उसी के आधार पर उनकी गिरफ्तारी हुई है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी: जवानों को जिंदा जलाना चाहते थे उपद्रवी, जारी हुआ नया वीडियो, देखें ये तस्वीरें

विज्ञापन

दो लोगों को छोड़ा भी 
उपद्रव करने में शामिल बताए गए दो लोगों को लिसाड़ीगेट पुलिस ने शक के आधार पर पकड़ा था, जिस पर लिसाड़ीगेट में दोनों लोगों के परिजनों ने हंगामा कर दिया। पुलिस ने जांच पड़ताल में इन दोनों के खिलाफ कोई सबूत न मिलने की बात कहकर छोड़ दिया। लोगों ने पुलिस से कहा कि जो भी उपद्रव में शामिल हैं, वह उनको खुद ही सौंप देंगे। 

अब कोई नहीं बख्शा जाएगा
अब किसी को बख्शा नहीं जाएगा। जो उपद्रव में शामिल रहा है और पुलिस प्रशासन पर पत्थर और गोलियां चलाईं हैं उनकी गिरफ्तारी का सिलसिला शुरू हो गया है। तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। - अजय साहनी, एसएसपी

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें