मेरठ हापुड़ लोकसभा 2024 के हुए चुनाव का लेखा-जोखा रविवार को सांसद अरुण गोविल को अभिकर्ता ने सौंपा। लेखा जोखा व्यय अभिकर्ता राकेश गोयल ने सांसद अरुण गोविल को पूरे चुनाव के दौरान हुए खर्चे की जानकारी दी। इसके तहत उन्होंने बताया कि इस पूरे चुनाव में 75 लाख रुपये का खर्चा हुआ। ब्यूरो
सांसद अरुण गोविल ने सुनीं लोगों की समस्याएं
मेरठ। सांसद अरुण गोविल ने रविवार सुबह 10 से 12 बजे तक सर्किट हाउस में जन सुनवाई की। लोगों की समस्याओं को सुनने के साथ-साथ संबंधित अधिकारियों से बात कर उनका निस्तारण कराया। सांसद ने सभी जन प्रतिनिधियों से कहा कि लोगों की आवाज को सुना जाए और उनकी समस्याओं का हल निकालने के लिए सक्रिय कदम उठाएं। इस दौरान ऊर्जा राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर, एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज, महापौर हरिकांत अहलूवालिया और महिला आयोग की सदस्य राखी त्यागी मौजूद रहीं।