फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News Live: अमोनिया गैस निकालने गाजियाबाद से पहुंची टीम, सर्किट हाउस पहुंचे अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन

Sun, 26 Feb 2023 05:53 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

खास बातें

मेरठ के दौराला में हुए कोल्ड स्टोर से गाजियाबाद से टीम अमोनिया गैस को निकालने के लिए पहुंची है।  हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
मेरठ गैस हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

04:55 PM, 26-Feb-2023
accident - फोटो : amr ujala

ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर दो ट्रकों की भिड़ंत, लाखों रूपये  कीमत के फ्रिज क्षतिग्रस्त

बागपत जनपद में ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर दो ट्रकों की भिड़ंत में ट्रक और उसमे लदे लाखों रुपये कीमत के फ्रिज क्षतिग्रस्त हो गए। चालक भी चोटिल हो गया।

सोनिपत हरियाणा निवासी मनोज कुमार फ्रिज से लदे ट्रक को लेकर मोहाली से गुवाहाटी जा रहा था। रविवार सुबह करीब 10 बजे जब वह ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर यमुना पुल पर खेकड़ा के पास पहुंचा। वहां पर मार्ग किनारे खड़े रेत से लदे ट्रक से तेज रफ्तार मनोज का ट्रक पीछे से टकरा गया। इससे मनोज का ट्रक और उसमें लदे लाखों रुपये कीमत के फ्रिज भी क्षतिग्रस्त हो गए। चालक मनोज भी चोटिल हो गया। इस कारण एक्सप्रेस वे पर जाम जैसी स्थिति भी बन गई।

सूचना मिलने पर पहुंची थाना पुलिस ने क्षतिग्रस्त ट्रक को क्रेन से हटवा कर मार्ग किनारे खड़ा कराकर एक्सप्रेस वे पर वाहनों का आवागमन सुचारू कराया। सीओ प्रीता सिंह का कहना है कि ट्रक चालक मामूली चोटिल हुआ है। क्षतिग्रस्त ट्रक को मार्ग किनारे खड़ा कराकर आवागमन सुचारू करा दिया गया।

12:30 PM, 26-Feb-2023
निरंकारी मिशन चला रहा स्वच्छता अभियान - फोटो : amr ujala

नजीबाबाद में संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशन में  संत निरंकारी मंडल की स्थानीय शाखा ने मालन  नदी सफाई अभियान शुरू किया है। संत निरंकारी मंडल के मुखी मोहन खुराना , सेवादल संचालक मुकेश सहगल,सहायक संचालक निशा,शिक्षक संजीव हल्दिया और देवेंद्र कश्यप के नेतृत्व में निरंकारी मंडल के 150 से अधिक स्वयंसेवी मालन नदी की सफाई में जुटे हैं।

भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय ने स्वच्छ जल- स्वच्छ मन मिशन में संत निरंकारी मंडल को देशभर में आज स्वच्छता अभियान चलाने को हरी झंडी दी है। संत निरंकारी मंडल के स्वयंसेवी रविवार को प्रातः नजीबाबाद के मालन नदी तट पर पहुंचे। हाथों में फावड़े और सफाई उपकरण लिए स्वयंसेविओं ने सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए मालन नदी को स्वच्छ और निर्मल बनाने का अभियान स्वयं अपने हाथों में लिया।

निरंकारी संत बाबा हरदेव सिंह के अनुयाई स्वयं सेवकों ने मालन नदी के मलिन क्षेत्र को साफ करने के अभियान में लगभग 500 मीटर नदी क्षेत्र को शाम तक स्वच्छ और निर्मल करने का संकल्प लिया है। संत निरंकारी मंडल के मुखी मोहन खुराना ने बताया कि मालन नदी स्वच्छता अभियान में युवक-युवतियों सहित हर आयु वर्ग के स्वयं सेवक सेवा भावना से सफाई अभियान में शामिल हैं।

12:22 PM, 26-Feb-2023
अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन - फोटो : amr ujala

उत्तर प्रदेश के मेरठ में सर्किट हाउस में अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन का स्वागत किया गया।

वेस्ट यूपी में बनाये जाएंगे अल्पसंख्यक मित्र: अशफाक सैफी
अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अशफाक सैफी ने कहा कि पूरे प्रदेश में अल्पसंख्यकों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित होंगे। इस दौरान उन भ्रांतियों को दूर किया जाएगा जो पिछली सरकारों ने फैला रखी है। इसके अलावा वेस्ट यूपी में कार्यक्रम आयोजित कर अल्पसंख्यक मित्र बनाया जाएगा और लोगों को सरकार की योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। अशफाक सैफी रविवार को सर्किट हाउस में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। वह यहां एक निजी कार्यक्रम में हिस्सा लेने मेरठ पहुंचे थे।

विज्ञापन
12:03 PM, 26-Feb-2023

 गागलहेड़ी मुजफ्फरनगर स्टेट हाईवे पर ग्राम उमाही के निकट हो रहे शादी समारोह में  एक मासूम बच्ची की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौके पर ही  मौत हो गई। परिजनों द्वारा बिना किसी कानूनी कार्रवाई के शव को गांव ले जाकर सुपुर्द ए खाक कर कर दिया गया।

जानकारी अनुसार क्षेत्र के गांव उमाही निवासी मुबारिक की लड़की की शादी समारोह का कार्यक्रम रविवार रात  स्टेट हाईवे के किनारे उमाही बस अड्डे के निकट चल रहा था । शादी समारोह में गागलहेडी थाना क्षेत्र के गांव हरोड़ा निवासी शमशेर भी अपने परिवार के साथ आया हुआ था। रात समय करीब 10:30 बजे शमशेर की 4 वर्षीय मासूम बच्ची सडक पार करने लगी तो उसे अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। बच्ची का सिर डिवाइडर में लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। थाना प्रभारी निरीक्षक सुबे सिंह ने बताया है कि घटना की तहरीर अभी तक उन्हें नहीं मिली है तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।

10:52 AM, 26-Feb-2023

Meerut News Live: अमोनिया गैस निकालने गाजियाबाद से पहुंची टीम, सर्किट हाउस पहुंचे अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन

दौराला में पूर्व विधायक के जनशक्ति कोल्ड स्टोर पर हुए हादसे के बाद अमोनिया गैस को निकालने के लिए शनिवार को दिनभर मंथन रहा जिसके बाद रविवार सुबह से ही टीम पहुंच गई और काम शुरू हो गया है। करीब 2 टन अमोनिया को निकाला जाएगा।जिसको लेकर आसपास में बैरिकेडिंग कर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

शीत ग्रह में शुक्रवार को ब्लास्ट हो गया था। जिसमें जम्मू कश्मीर के सात् मजदूरों की मौत हो गई थी। पुलिस प्रशासन ने 12 को सुरक्षित निकाल लिया था और आठ गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

कोल्ड स्टोर्स पर अमोनिया गैस का रिसाव शनिवार को भी हो गया था जिसके चलते पाइप से उसे खाली करा दिया गया जबकि दो टन अमोनिया को खाली करने के लिए एनडीआरएफ और ओजस कंपनी के कर्मचारी रविवार की सुबह 7:00 बजे दौराला पहुंची।

सुरक्षा की दृष्टि से 100 से 200 मीटर तक का एरिया पूर्ण रूप से सील किया गया। उच्च अधिकारी लगातार निगाह बनाए रखे हुए हैं और हर संभव स्थिति से निपटने के लिए तैयार है। हाईवे पर एसपी ट्रैफिक अनित कुमार के निर्देश पर जरूरत पड़ने पर कंकरखेड़ा और सकोती से भी रूठ को डायवर्जन किया जा सकता है।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें