फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News Live: माधवपुरम में गोकशी पर हंगामा, 50 हजार का इनामी बदमाश एनकाउंटर में ढेर

Thu, 12 Jan 2023 09:37 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

खास बातें

बागपत जनपद में वर्ल्ड यूथ डे पर दौड़ का आयोजन किया गया। यंग इंडिया दौड़ में सरूरपुर के गौरव माथुर और दिव्या प्रथम रही।
विज्ञापन
मुठभेड़। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

लाइव अपडेट

09:35 PM, 12-Jan-2023

बिजनौर में चांदपुर-हल्दौर मार्ग पर वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक की मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया।

गांव उलेडा क्षेत्र के गांव झाल निवासी उमेश कुमार पुत्र फूल सिंह गांव बरखेड़ा निवासी अपने साले के साथ गांव झाल से बाइक द्वारा जगदम्बा प्लाई फैक्टरी में काम करने के लिए आ रहा था। हल्दौर मार्ग पर शुगर मिल चौकी के पास किसी वाहन से टक्कर हो गई, जिसमें दोनों घायल हो गए। घायलों को सरकारी अस्पताल बिजनौर में भर्ती कराया। वहीं उपचार के दौरान उमेश की मौत हो गई। मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।

09:14 PM, 12-Jan-2023

दुष्कर्मी को सात साल की सजा 
सहारनपुर में अपर सत्र न्यायाधीश कक्ष संख्या-2 (एससीएसटी एक्ट) सरला दत्ता ने दुष्कर्म का दोष सिद्ध हो जाने पर ग्राम खेड़ी जुनारदार थाना कोतवाली देहात निवासी अजय कुमार को सात साल के कारावास और 54 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है।

अनुसूचित जाति की एक महिला ने 17 सितंबर 2021 को थाना कोतवाली देहात में रिपोर्ट दर्ज कराई था। बताया था कि वह रात को घर में सो रही थी, तभी पड़ोस में रहने वाला अजय घर में घुस आया और उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। शोर सुनकर गांव के लोग जमा हो गए तो अजय मौके से भाग गया।

सहायक शासकीय अधिवक्ता दीपक सैनी ने बताया कि मामले की विवेचना के उपरांत पुलिस ने अजय कुमार के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया। मामले की सुनवाई के उपरांत साक्षी और गवाह के आधार पर दोषी पाते हुए अजय कुमार को सात साल की सजा और 54 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है।

लुटेरे को पांच साल की सजा
जूडिशल मजिस्ट्रेट प्रथम ने बाडी माजरा गंगोह निवासी इसरान को लूट का दोषी पाए जाने पर पांच साल की सजा और चार हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है। 11 फरवरी 2013 को इसरान ने महमूदपुर थरौली निवासी पदम प्रकाश से डबल बैरल बंदूक और मोबाइल फोन लूट लिया था। मामले की विवेचना के उपरांत इसरान के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया गया। जिसकी सुनवाई के उपरांत जुडिशल मजिस्ट्रेट प्रथम ने पांच साल की सजा और चार हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है।

09:12 PM, 12-Jan-2023

अनाधिकृत व्यक्ति वकालत करता मिला तो होगी कार्रवाई

मुजफ्फरनगर में डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल जिंदल एवं महासचिव जितेंद्र कुमार ने बताया कि कचहरी प्रांगण में यदि कोई व्यक्ति एडवोकेट नहीं होने के बावजूद वकालत करता मिला तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में जिला जज चवन प्रकाश को भी अवगत कराया गया है।

जिला बार एसोसिशन के अध्यक्ष को कुछ वरिष्ठ अधिवक्ताओं द्वारा अवगत कराया कि कचहरी एवं न्यायालयों में कुछ अनाधिकृत व्यक्ति बतौर एडवोकेट कार्य कर रहे हैं और अवैध धंधों में संलिप्त। जिससे अधिवक्ताओं की छवि खराब हो रही है। इस शिकायत पर बार संघ ने संज्ञान लेते हुए आम नोटिस निकाला है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि कोई व्यक्ति अनाधिकृत तरीके से एडवोकेट का कार्य कर रहा है तो तत्काल प्रभाव से बंद कर दे। साथ ही गैरकानूनी तरीके से किए जा रहे अवैध धंधों पर पूरी तरह लगाम लगा दे।

उन्होंने कहा कि जांच में इस तरह के कृत्यों में यदि कोई व्यक्ति कचहरी में मिला तो उसके विरुद्घ आपराधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। बार संघ ने इस संबंध में जिला जज को भी विचार विमर्श किया है। नई कार्यकारिणी के इस कदम को अधिवक्ताओं गरिमा बरकरार रखने के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विज्ञापन
07:43 PM, 12-Jan-2023

50 हजार का इनामी एनकाउंटर में ढेर

मेरठ के थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र में गुरुवार को पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। वहीं मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगने से 50 हजार का इनामी बदमाश ढेर हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

पुलिस के अनुसार मुठभेड़ में मारा गया साजन उर्फ कल्लू इंचौली थाने का हिस्ट्रीशीटर था। उसके खिलाफ 20 से ज्यादा गंभीर अपराधों के मुकदमे दर्ज हैं। बताया गया कि वह गोली चलाने में माहिर था और उसने पुलिस पर भी कई बार गोली चलाई थी। बताया गया कि साजन उर्फ कल्लू का पूरे इलाके में आतंक था।   

04:39 PM, 12-Jan-2023

मुजफ्फरनगर में प्रदूषण फैला रही टिहरी पेपर मिल और मैग्मा इंडस्ट्रीज सील 

मुजफ्फरनगर में अशुद्धिकृत उत्प्रवाह हिंडन और काली नदी पश्चिमी में निस्तारित किए जाने पर टिहरी पेपर मिल और मैग्मा इंडस्ट्रीज को सील कर दिया गया है। क्षेत्रीय प्रदूषण अधिकारी अंकित सिंह ने बताया कि धन्धेड़ा बेगराजपुर नाला  काली नदी पश्चिमी में मिलता है। जिले के लगभग सभी प्रमुख जल प्रदूषणकारी उद्योगों के उत्प्रवाह का निस्तारण इसी नाले के माध्यम से होता है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने उद्योगों एवं नालों का निरीक्षण  किया।  

इस  दौरान मैसर्स टिहरी पल्प एण्ड पेपर मिल्स लिमिटेड भोपा रोड से जनित अशुद्धिकृत उत्प्रवाह को  नाले में निस्तारित किया जाता पाया गया। इसके अलावा   मैग्मा इण्डस्ट्रीज औद्योगिक क्षेत्र बेगराजपुर से भी अशुद्धिकृत उत्प्रवाह को बेगराजपुर औद्योगिक नाले में निस्तारित किया जाता पाया गया। इमरजेन्सी क्लोजर की संस्तुति के आधार पर बोर्ड मुख्यालय लखनऊ ने  दोनों उद्योग के बंदी के आदेश जारी किए। बुधवार को दोनों उद्योगों की उत्पादन प्रक्रिया को सील कर दिया गया है। इनके अलावा   वायु प्रदूषणकारी उद्योग  सम्यम् इण्डस्ट्रीज औद्योगिक क्षेत्र बेगराजपुर,  सुमन इण्डस्ट्रीज औद्योगिक क्षेत्र बेगराजपुर और  गुरदेव इंजीनियरिंग एण्ड इण्डस्ट्रीज  खतौली बाईपास  को सील कर दिया गया है।

विज्ञापन
04:29 PM, 12-Jan-2023
बागपत न्यूज - फोटो : अमर उजाला

 Baghpat: दीवार तोड़कर स्वास्थ्य उपकेन्द्र परिसर में घुसकर अनियंत्रित ट्रक 

बागपत के खेकड़ा थानाक्षेत्र में मवीकला गांव में दिल्ली सहारनपुर हाईवे स्थित स्वास्थ्य उपकेंद्र की दीवार और गेट तोड़ कर वॉल पुट्टी से भरा एक अनियंत्रित ट्रक ब्रेक फेल होने के कारण परिसर में घुसकर पलट गया। ट्रक पलटने से चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया।  

जानकारी के अनुसार जयपुर जनपद के ग्राम शाहपुर का रहने वाला संतोष कुमार ट्रक चलाता है। वह जयपुर से ट्रक में वॉल पुट्टी से भरे बोरे लादकर बागपत आ रहा था। जब वह ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे से उतरकर मवीकला गांव में पहुंचा। तभी अचानक ब्रेक फेल हो गए। इससे वॉल पुट्टी से भरा ट्रक दिल्ली सहारनपुर हाईवे स्थित स्वास्थ्य उपकेंद्र की दीवार और गेट तोड़कर अंदर घुसकर पलट गया। ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने के साथ ही चालक संतोष कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया।
 
ट्रक पलटने का शोर सुनकर आसपास के मकानों में रहने वाले ग्रामीण नींद खुलने पर बाहर निकल आए। ग्रामीणों ने डायल 112 पुलिस को फोन कर घटना की सूचना दी। सूचना मिलने पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने घायल चालक संतोष को 108 एम्बुलेंस बुलवाकर उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सीएचसी अधीक्षक डॉ अरविंद मलिक ने बताया कि सब सेंटर की दीवार को नुकसान पहुंचा है। दीवार गिरने की जानकारी से उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।

03:15 PM, 12-Jan-2023

रोहटा के गांव पूठखास में दो साल के बच्चे की टीकाकरण के बाद हालत बिगड़ गई। बच्चे की उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने टीके के दुष्प्रभाव का आरोप लगाया और हंगामा किया।

03:06 PM, 12-Jan-2023
हादसे के बाद मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

डंपर की चपेट में आकर पांच साल के बच्चे की मौत

मेरठ के भावनपुर थाना क्षेत्र स्थित गांव पचपेड़ा के समीप चौहान धर्म कांटा से वापसी तेज गति से लौट रहे डंपर की चपेट में आने से पांच वर्षीय अनंत चौधरी पुत्र नितिन चौधरी निवासी कंकरखेड़ा की मौत हो गई। बच्चे की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

थाना प्रभारी आनंद कुमार गौतम ने बताया कि अनंत चौधरी (5) अपने नाना विकास चौधरी पुत्र चंद्रपाल निवासी रजपुरा अपनी पत्नी संगीता के साथ स्कूटी पर सवार होकर थाना परीक्षितगढ़ के गांव खटकी जा रहे थे जब स्कूटी पर सवार विकास चौधरी गांव पचपेड़ा के समीप पहुंचे तभी चौहान धर्म कांटे से तेज गति से लौट रहे डंपर ने जोरदार टक्कर मारी जिसमें अनंत चौधरी डंपर के नीचे कुचला गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं अनंत चौधरी की मौत की जानकारी मिलते ही उसके पिता नितिन चौधरी व उसकी मां ज्योति भाई यूग उर्फ डुग्गू का रो-रो कर बुरा हाल हो गया( हालांकि अभी तक परिजनों ने इस संबंध में थाने में कोई भी तहरीर नहीं दी। तहरीर आने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। वहीं थाना पुलिस ने मौके से डंपर चालक को हिरासत में ले लिया और थाने ले गई।

12:09 PM, 12-Jan-2023

विधायक अशरफ अली सहित 40 पर मुकदमा

उत्तर प्रदेश के शामली में पुलिस अधीक्षक के निर्देश के बाद थानाभवन पुलिस ने धारा 144 के उल्लंघन के मामले में स्थानीय विधायक अशरफ अली खां सहित 40 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। विधायक के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने का मामला क्षेत्र की राजनीति में चर्चा का विषय बना हुआ है। थानाभवन विधायक अशरफ अली ने 9 जनवरी को जलालाबाद स्थित अपने कार्यालय किले में किसान संदेश यात्रा का आयोजन किया था। इस दौरान विधायक के नेतृत्व में भारी संख्या में रालोद नेताओं व किसानों ने गन्ने से संबंधित मुख्यमंत्री के नाम दो सूत्रीय संदेश लिखा था।

कार्यक्रम के बाद दर्जनों लोग विधायक के नेतृत्व में कस्बे के विभिन्न मोहल्लों से जुलूस के रूप में चलते हुए डाकघर पहुंचे। जहां उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम पत्र डाकघर में सौंपा। इस मामले की वीडियो क्षेत्र में वायरल हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद मंगलवार रात पुलिस अधीक्षक शामली के निर्देश पर थानाभवन पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया।

थाना प्रभारी दिलीप कुमार शर्मा ने बताया कि जानकारी के आधार पर पता चला है कि धारा 144 का उल्लंघन हुआ है। जुलूस की कोई अनुमति नहीं ली गई थी। जिसके बाद पुलिस ने मामले में थानाभवन विधायक अशरफ अली के साथ पूर्व चेयरमैन चौधरी अब्दुल गफ्फार, परवेज, नदीम अली खान, हाजी वहीद, कालू, निन्ना, योगेंद्र सिंह, नदीम अली खान, वसी, नफासत व 20 से 30 अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 144 के उल्लंघन के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अब आगे की कार्रवाई में जुटी है।

किसानों की लड़ाई जारी रहेगी
मुकदमा दर्ज होने के मामले में बातचीत के दौरान थानाभवन विधायक अशरफ अली ने बताया कि राजनीतिक लोगों पर अक्सर इस तरह के मामले दर्ज होते रहे हैं। हम व रालोद पार्टी किसानों व आमजन के हित की लड़ाई हमेशा से लड़ती रही है। यह लड़ाई हमेशा जारी रहेगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था। भविष्य में पार्टी के जो भी कार्यक्रम होंगे उनके संबंध में प्रशासन को लिखित सूचना दे दी जाएगी।

12:08 PM, 12-Jan-2023
भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत - फोटो : अमर उजाला

अंग्रेजी पत्रिका ने प्रभावशाली लोगों में किया टिकैत को शामिल 

मुजफ्फरनगर एक अग्रेजी ई-पत्रिका ने देश के पांच प्रभावशाली लोगों में भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत को शामिल किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस सूची में शामिल हैं। भाकियू जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा ने बताया कि उपलब्धि से कार्यकर्ताओं के बीच खुशी की लहर है।

11:05 AM, 12-Jan-2023

Meerut News Live: माधवपुरम में गोकशी पर हंगामा, 50 हजार का इनामी बदमाश एनकाउंटर में ढेर

बागपत में स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर राष्ट्रीय युवा दिवस पर यंग इंडिया दौड़ का आयोजन किया गया। दौड़ में जिले के डेढ़ सौ से अधिक युवाओं ने भाग लिया। दौड़ में सरुरपुर कलां गांव के गौरव माथुर और लोहड्डा गांव की दिव्या पहले स्थान पर रही।

दौड़ का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष सूरज पाल सिंह गुर्जर ने हरी झंडी दिखाकर किया। दौड़ रिवर पार्क स्थित स्यादवाद इंस्टीट्यूट से शुरू होकर दिल्ली-सहारनपुर हाईवे से होते हुए गेस्ट हाउस पर संपन्न हुई। यंग इंडिया दौड़ में भाग लेने के लिए युवाओं में काफी जोश दिखा। प्रतियोगिता में जिले के अलग-अलग गांव से आए लगभग डेढ़ सौ युवाओं ने भाग लिया।

जिलाध्यक्ष सूरजपाल सिंह ने राष्ट्रीय युवा दिवस पर युवाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि युवा देश की रीड होता है। युवाओं के आगे बढ़ने से ही देश आगे बढ़ेगा। यंग इंडिया दौड़ में सरुरपुर कलां गांव के गौरव माथुर पहले, रठौड़ा का आरिफ दूसरे और मुलसम का सुमित तीसरे स्थान पर रहा। बालिका वर्ग में लोहड्डा गांव की दिव्या पहले स्थान पर, कासिमपुर खेड़ी गांव की अनन्या दूसरे और अर्चना तीसरे स्थान पर रही। दौड़ प्रतियोगिता के बाद विजेता युवाओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर युवा जिलाध्यक्ष शशांक मलिक व अन्य भाजपा कार्यकर्ता व युवा मौजूद रहे।

इंडो नेपाल अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में सुशांत ने हासिल किया प्रथम स्थान
हस्तिनापुर के गांव गणेशपुर के राजवीर सिंह त्यागी के पौत्र सुशांत त्यागी के द्वारा 4टी इंडो नेपाल अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के धावक वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया। गांव वापस लौटने पर ग्रामीणों ने धूमधाम से स्वागत किया। 

कम्युनिटी हॉल में गोकशी पर हंगामा, किया इंस्पेक्टर का घेराव
मेरठ के माधवपुरम में गुरुवार सुबह कम्युनिटी हॉल में गोकशी की सूचना पर हिंदु संगठन के लोगों में रोष फैल गया। लोगों ने हंगामा करते हुए ब्रह्मपुरी इंस्पेक्टर का घेराव कर दिया। पुलिस ने मौक पर पहुंचकर गोवंश के अवशेष हटवाए और गोकशों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया इसके बाद ही लोग शांत हुए।

सरधना में ओवरलोड वाहनों पर सात लाख का जुर्माना
सरधना में एसडीएम पीपी राठौर व सीओ ब्रिजेश कुमार सिंह ने ओवरलोड वाहनों के खिलाफ अभियान चलाते हुए दर्जनों वाहनों पर करीब सात लाख का जुर्माना लगाया है।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें