फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सरधना पुलिस की गोतस्करों से मुठभेड़, अधेड़ का शव मिलने से हड़कंप, 'पठान' के गाने का विरोध जारी

Mon, 19 Dec 2022 06:10 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

खास बातें

पश्चिमी यूपी में मौसम लगातार बदल रहा है घने कोहरे और पाले ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है कोहरे के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ है सुबह 9:00 बजे तक भी लोगों को वाहनों की लाइट जलाकर निकलना पड़ा। पठान फिल्म के गाने को लेकर बिजनौर में विरोध प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

06:01 PM, 19-Dec-2022

दुष्कर्म के आरोपी इंस्पेक्टर की तलाश में एसओजी ने खंगाले होटल

सुल्तानपुर के थाने में तैनात रहे दुष्कर्म के आरोपी इंस्पेक्टर की तलाश में एसओजी सुल्लानपुर की टीम ने नगर के सभी होटलों को खंगाला। वहां रजिस्टर चेक कर इंस्पेक्टर के बारे में जानकारी जुटाई गई, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई।

सुल्तानपुर जिले के हलियापुर थाने में 14 जुलाई को एक महिला कांस्टेबल ने थाने के निरीक्षक बागपत निवासी नीशू तोमर के विरुद्ध दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था। तभी से इंस्पेक्टर नीशू तोमर फरार चल रहा है।

उधर, इसी मामले में नीशू तोमर के परिजनों ने न्यायालय में एक वाद दायर कर पुलिस पर नीशू तोमर को गायब करने का आरोप लगाया गया हैं। बताया गया कि आरोपी नीशू तोमर की भोपा क्षेत्र के एक गांव में रिश्तेदारी है। आरोपी इंस्पेक्टर की गिरफ्तारी के लिए एसओजी सुल्तानपुर को लगाया गया है। एसओजी की एक टीम दरोगा उपेंद्र कुमार के नेतृत्व में जिले में डेरा डाले हुए है।

इसी टीम ने 10 दिन पूर्व आरोपी की तलाश में भोपा क्षेत्र के कई गांवों में छापामारी की थी। लेकिन आरोपी इंस्पेक्टर नहीं मिला था। सोमवार को इस टीम ने नगर के सभी होटलों में सर्च अभियान चलाया। सभी होटलों में पहुंची टीम ने वहां रजिस्टर चेक किए कि कहीं अब से पूर्व आरोपी इंस्पेक्टर किसी होटल में ठहरा तो नहीं था। टीम को इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है।

05:58 PM, 19-Dec-2022

विवाहिता का शव बरामदे के कुंडे में लटका मिला

मुजफ्फरनगर में भोपा थाना क्षेत्र के शुक्रताल निवासी आशु कश्यप शुक्रताल में ही गैस एजेंसी पर काम करता है। उसके परिवार के लोग खेतों में काम करने गए थे। घर पर उसकी पत्नी प्रियंका अकेली थी।

वहीं सोमवार दोपहर को प्रियंका (23) का शव मकान के बरामदे में लोहे के कुंडे में लटका मिला। किसी काम से पड़ोस की महिला जब वहां गई तो उसने प्रियंका का शव कुंडे से लटका देखा। इसकी सूचना ग्राम प्रधान को दी, जिस पर ग्राम प्रधान ने यह सूचना पुलिस को दी।

सूचना के बाद खेतों में काम करने गए प्रियंका के ससुराल वाले भी आ गए। मृतक विवाहिता का मायका उत्तराखंड के गांव चंद्पुरी थाना खानपुर में है। वहीं मृतका के पिता अतर सिंह लगभग आधा दर्जन लोगों के साथ थाने पहुंचे। उन्होंने थाने पर प्रार्थना पत्र देकर प्रियंका के पति सहित ससुराल वालों पर दहेज के लालच में प्रियंका की हत्या कर देने का आरोप लगाया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।

05:02 PM, 19-Dec-2022

बागपत से लापता छात्र का पांच दिन बाद भी नहीं सुराग

बागपत के फखरपुर से गुरुवार 15 दिसंबर की शाम ट्यूशन पढ़कर वापस घर लौट रहा ग्रामीण सोनवीर सिंह का छह वर्षीय पुत्र शौर्य लापता हो गया। बालक के बाबा जगबीर सिंह ने तभी थाना पुलिस को शौर्य के लापता होने की सूचना दी थी। पुलिस तभी से बालक की तलाश में जुटी है।

लापता हुए बालक शौर्य का पांच दिन बाद भी सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस ने बालक के बारे में सूचना देने वाले को 50000 की नगद धनराशि दिए जाने की घोषणा की। कहा की बालक के बारे में सूचना देने वाले का नाम पता भी गोपनीय रखा जाएगा। सीओ विजय चौधरी का कहना है कि पुलिस टीमें लापता बालक की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
05:01 PM, 19-Dec-2022

सहारनपुर में आरपीएफ बैरक की दीवार से टकराई कार, लगा जाम

सहारनपुर में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) बैरक की दीवार से कार टकरा गई। इससे दीवार गिर गई। जबकि कार भी आगे की तरफ से क्षतिग्रस्त हो गई। इससे वहां पर जाम लग गया।

सोमवार को करीब दोपहर एक बजे कोर्ट पुल से खलासी लाइन की तरफ जाने वाले रास्ते पर आरपीएफ बैरक की दीवार से कार टकरा गई। यह हादसा एक स्कूटी सवार को बचाने के चक्कर में हुआ। गनीमत यह रही कि दीवार के पास कोई नहीं था। इससे खलासी लाइन की तरफ वाले मार्ग पर वाहनों की कतार लग रही। जाम लगने से राहगीरों को निकलने में खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। होमगार्ड बुलाकर जाम को खुलवाया गया। बाद में कार स्वामी द्वारा दीवार बनवाने पर समझौता हो गया।

04:31 PM, 19-Dec-2022
आरोपी प्रधानाचार्य - फोटो : अमर उजाला

छात्रा से दुष्कर्म करने के आरोपी प्रधानाचार्य को गिरफ्तार कर जेल भेजा

हस्तिनापुर में छात्रा से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपी प्रधानाचार्य को जेल भेज दिया। मामला क्षेत्र के एक गांव में स्थित राजकीय हाईस्कूल है, जहां पर कक्षा 10 की नाबालिक छात्रा ने 10 दिसंबर को थाने पर प्रधानाचार्य के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराई थी। जिसके बाद से लगातार पुलिस प्रधानाचार्य की तलाश में थी। थाना पुलिस ने शनिवार को दुष्कर्म के आरोप में प्रधानाचार्य को गिरफ्तार किया और आज उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
04:05 PM, 19-Dec-2022
चिकित्सक का परिवार - फोटो : अमर उजाला

संदिग्ध व्यक्तियों ने दंत चिकित्सक के आवार पर की पूछताछ, दहशत

मेरठ के मवाना में मोहल्ला मुन्नालाल में दंत चिकित्सक के आवास पर दो संदिग्ध व्यक्ति पहुंचे तथा दरवाजा बंद कर लिया। उस समय उनकी मां घर पर अकेली थी। सूचना पर दंत चिकित्सक घर पहुंचकर पूछताछ की तो दोनों संदिग्ध व्यक्तियों ने खुद को दिल्ली इंटेलिजेंस से बताया।

चिकित्सक डॉ. अभिषेक जैन ने घर पहुंच कर दोनों से जानकारी मांगी तो दोनों ने बताया कि किसी रोगी ने उनके खिलाफ शिकायत की है, जिसकी जांच के लिए आए थे। इस पर चिकित्सक ने कहा कि आप सीधे घर कैसे आए आपको क्लिनिक पर आना चाहिए था। पूछताछ करने पर दोनों संदिग्ध व्यक्ति वहां से चले गए। वहीं चिकित्सक के परिवार में दहशत का माहौल है।

02:57 PM, 19-Dec-2022

सरधना में सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान के चुनाव के दौरान दो वर्ग भिड़े

मेरठ के दौराला क्षेत्र के लोईया गांव में सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान के आंवटंन को लेकर सोमवार को जमकर हंगामा हुआ। कहासुनी के बाद दो वर्ग के लोग आमने-सामने आ गए। इस दौरान जमकर लाठी-डंडे व कुर्सियां चली। सूचना पर पहुंची पुलिस बल ने किसी तरह दोनों पक्षों को शांत कराया। 

गांव निवासी इशरत अली पर गांव के सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान थी। जो, निरस्त कर दी गई थी। सोमवार को दौराला ब्लॉक से सेक्टर प्रभारी महक सिंह, एडीओ एजी राजेंद्र और सचिव अनिल सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान का आवंटन कराने के लिए चुनाव कराने पहुंचे। गांव निवासी मशरूफ और प्रियंका ने सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान को लेकर आवेदन किया। चुनाव के दौरान किसी बात को लेकर दो वर्ग के लोगों में कहासुनी हो गई। जिसके, बाद दोनों वर्ग के लोग आमने-सामने आ गए। गाली गलौज के बाद जमकर लाठी-डंडे व कुर्सियां चली। मामला दो समुदाय का होने के चलते अन्य थानों से भी पुलिस बल बुलाया गया। पुलिस ने किसी तरह मामले को शांत कराया। सुरक्षा की दृष्टि से फिलहाल गांव में पुलिस फोर्स तैनात है।

02:55 PM, 19-Dec-2022

अज्ञात वाहन की टक्कर से बुजुर्ग की मौत 

सहारनपुर में रविवार देर रात रामपुर मनिहारान थानाक्षेत्र में दिल्ली-देहरादून हाईवे पर एक अज्ञात व्यक्ति की अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से मौत हो गई। जिसकी पहचान न हो सकी।

दिल्ली हाइवे पर गांव जन्धेडा समसपुर व खटकाहेड़ी के बीच रविवार की बीती रात एक अज्ञात वाहन की टक्कर से एक 60 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई । सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक व्यक्ति के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। अभी तक मृतक व्यक्ति की पहचान न हो सकी।

थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि रविवार की बीती देर रात थानाक्षेत्र के ग्राम जन्धेडा व खटकाहेड़ी के बीच दिल्ली रोड पर एक अज्ञात व्यक्ति उम्र करीब 60 वर्ष की किसी अज्ञात वाहन से टकराकर मौत हो गई। सूचना पर शव को विधिक कार्यवाही करते हुए पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी में रखवा दिया गया है। व्यक्ति की कोई भी पहचान न हो सकी है।

02:40 PM, 19-Dec-2022
शाहरुख खान का पुतला फूंकते कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

विश्व हिंदू महासंघ ने पठान फिल्म के गाने को लेकर किया प्रदर्शन

विश्व हिंदू महासंघ ने पठान फिल्म के गीत के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने शाहरुख खान का पुतला फूंका और एसडीएम को  ज्ञापन सौंपा। विश्व हिंदू महासंघ के शुभम ग्रोवर और पंडित अमित कौशिक के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पठान फिल्म से धार्मिक भावनाएं आहत होने  पर नारेबाजी करते हुए  प्रदर्शन किया।

यहां पढ़ें पूरी खबर: Bijnor: विश्व हिंदू महासंघ ने पठान फिल्म के गाने को लेकर किया प्रदर्शन, शाहरुख खान का पुतला फूंका

02:06 PM, 19-Dec-2022
बांग्लादेश के प्रसाशनिक सेवा के अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

बांग्लादेश के अधिकारियों ने किया कलक्ट्रेट का दौरा

बांग्लादेश के प्रसाशनिक सेवा के अधिकारियों का 39 सदस्य प्रतिनिधि मंडल सोमवार सुबह मेरठ पहुंचा। यहां प्रतिनिधि मंडल ने कलक्ट्रेट का दौरा किया। इसके बाद 39 सदस्य प्रतिनिधि मंडल सरधना तहसील पहुंचा। इस दौरान बांग्लादेश के प्रशाशनिक अधिकारियों ने तहसील कार्यालय में होने वाले कार्यों की रूपरेखा जानी।

02:03 PM, 19-Dec-2022

मेडिकल थाना क्षेत्र में अधेड़ का शव मिलने से सनसनी

मेरठ में सोमवार को दिन निकलते ही थाना मेडिकल क्षेत्र के एक अस्पताल के पीछे अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक की पहचान करने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। पुलिस ने शव को मोर्चरी के लिए भेज दिया।

थाना प्रभारी के अनुसार संतोष हॉस्पिटल के पीछे सुबह एक अधेड़ व्यक्ति का शव पड़ा होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की। घटनास्थल के आसपास का मुआयना भी किया। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए।

आसपास के लोगों से मृतक के बारे में पुलिस ने जानकारी जुटाने का प्रयास किया गया। लेकिन, मृतक की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने आसपास के थानों में मृतक की पहचान को लेकर फोटो भी भेजा। फिलहाल पुलिस ने शव को मोर्चरी भेज दिया।

12:54 PM, 19-Dec-2022
अस्पताल में मौजूद घायलों के परिजन - फोटो : अमर उजाला

सहारनपुर में आपस में टकराए तीन वाहन, एक की मौत, सात घायल

सहारनपुर में सोमवार सुबह एक बड़ा हादसा होने से टल गया। यहां नागल क्षेत्र में गागलहेड़ी-मुजफ्फरनगर स्टेट हाईवे पर कार, भैंसा-बुग्गी एवं टेंपो की टक्कर से एक बच्ची व पांच महिलाओं समेत सात लोग घायल हो गए, जबकि एक की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों को सीएचसी भिजवाया। जहां से सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने शव  का पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेज दिया। घटना की तहरीर थाने दे दी गई है।

यहां पढ़ें पूरी खबर: Saharanpur: कोहरे के कारण आपस में टकराए तीन वाहन, एक की मौत, महिलाओं समेत सात घायल

12:35 PM, 19-Dec-2022
गिरफ्तार बदमाश - फोटो : अमर उजाला

बागपत में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान छेहमार गैंग के 50 हजारी बदमाश को दबोचा

बागपत के थाना बिनौली पुलिस व नोएडा की एसटीएफ पुलिस की टीम ने रविवार की रात्रि शेखपुरा तिराहे से मुठभेड़ के दौरान घुमन्तु जाति के छेहमार गैंग के 50 हजारी बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उससे एक तमंचा खोखा कारतूस व जिंदा कारतूस बरामद किया है।  

इंस्पेक्टर सलीम अहमद ने बताया कि पकड़ा गया बदमाश अंतरराज्य छेह मार गिरोह का बदमाश है, यह अलग अलग स्थानों पर रहकर लूट पाट, चोरी आदि की घटनाओं को अंजाम देते है। इसे पकड़ने के लिए एसटीएफ व कई थानों की पुलिस लगी थी। रविवार की रात्रि मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि छेहमार गैंग का एक एक बदमाश बडौत मेरठ मार्ग पर शेखपुरा तिराहे के पास खड़ा है। सूचना पर थाना पुलिस व नोएडा एसटीएफ टीम ने पहुचकर बदमाश को पकड़ने के लिए घेरा बंदी की तो बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग की काफी देर तक चली मुठभेड़ के बाद पुलिस ने बदमाश को गिरफ्तार कर थाने ले आयी पूछताछ में उसने अपना नाम इमरान उर्फ इसरान पुत्र हुकमा उर्फ हुकमुदीन निवासी जयपुर राजस्थान बताया। पुलिस ने उससे एक  315 बोर तमंचा खोका कारतूस व जिंदा कारतूस बरामद किए है।

11:56 AM, 19-Dec-2022
थाने में अपराधियों को कानून का पाठ पढ़ाते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

बिजनौर में थाने में हिस्ट्रीशीटर्स को पढ़ाया कानून का पाठ

बिजनौर के हलदौर में स्थानीय पुलिस ने नई पहल करते हुए क्षेत्र के सभी पंजीकृत हिस्ट्रीशीटर थाने पर बुला कर उन्हे कानून का पाठ पढ़ाया।इस दौरान थाना प्रभारी उदय प्रताप सिंह द्वारा सभी हिस्ट्रीशीटरो को भविष्य में  अपराध न करने की शपथ दिलाई गई ।

सोमवार को थानाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह  ने थाने पर क्षेत्र के करीब 80  हिस्ट्रीशीटरो को बुलाया और कानून का पाठ पढ़ाया।इसी कड़ी में सभी हिस्ट्रीशीटरो को थाने पर बुला  कर समझाया गया कि वे कानून का पालन करें तथा समाज की मुख्यधारा से जुड़ें। इनकी बैठक के उपरांत थाना प्रभारी द्वारा सभी हिस्ट्री शीटरो को  भविष्य में कभी भी अपराध न करने की शपथ दिलाई गई।

10:57 AM, 19-Dec-2022
Fog - फोटो : Amar ujala

बागपत में कोहरे ने बढ़ाई लोगों की मुश्किल

घने कोहरे की चादर से लिपटा रहा पूरा क्षेत्र 
बागपत मेें कई दिनों से पड़ रही सर्दी में सोमवार को और अधिक इजाफा हुआ। सुबह के समय घने कोहरे की चादर से पूरा क्षेत्र लिपटा रहा। वहीं ठंड के कारण लोग अपने घरों में कैद होने को मजबूर रहे।

सुबह के समय घने कोहरे की चादर से पूरा क्षेत्र ढका रहा जिस कारण वाहन भी सड़कों पर लाइटें जला रेंगने को मजबूर हुए। हाइवे समेत दूसरे मार्गों पर कई जगह वाहनों की लगी नजर आई। रविवार की देर शाम से ठंड में और अधिक इजाफा हुआ है। ठंड की वजह से लोग अपने घरों में ही कैद रहे। कोहरे का असर ट्रेन यातायात पर भी दिखा और अधिकतर ट्रेन देरी से पहुंची, जिससे यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। वहीं कोहरा और सर्दी सांस व ह्रदय रोगियों के लिए परेशानी कर सकता है, इसलिए डॉक्टर उनको बचाव की सलाह दे रहे है।

09:59 AM, 19-Dec-2022
Murder - फोटो : Amar ujala

बिजनौर के ग्राम बिश्नोई वाला के पूर्व प्रधान के पिता की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाश उन्हें धर्म कांटे से उठा कर ले गए थे। सोमवार को उसका शव ग्राम रहमापुर के जंगलों में मिला।

09:56 AM, 19-Dec-2022

सरधना में पुलिस की गोतस्करों से मुठभेड़

सरधना में पुलिस की गौ तस्करों से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में  गोली लगने से तस्कर हुए घायल हुए हैं। वहीं पुलिसकर्मी बाल-बाल बचे। मौके का फायदा उठा कर तस्करों के अन्य साथी मौके से कोहरे का फायदा उठा कर फरार हो गए। घायल गौ तस्करों को सीएचसी सरधना के लिए इलाज के लिए भेजा गया। फरार गौ तस्करों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों द्वारा तलाशी अभियान चलाया गया लेकिन वे हाथ नहीं लग सके।

08:50 AM, 19-Dec-2022

कपड़े के शोरूम में घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग, बाल-बाल बचा मालिक

मेरठ के लिसाड़ी गेट में रविवार देर रात एक कपड़े के शोरूम में पांच युवकों ने शोरूम के अंदर घुस कर ताबड़तोड़ फायरिंग कर डाली फायरिंग से मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया। फायरिंग की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल की। वहीं वारदात को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए। बताया गया कि फायरिंग में शोरूम का मालिक बाल-बाल बचा।

08:34 AM, 19-Dec-2022

Meerut News: सरधना पुलिस की गोतस्करों से मुठभेड़, अधेड़ का शव मिलने से हड़कंप, 'पठान' के गाने का विरोध जारी

सर्दी के सीजन में रविवार को पहली बार घना कोहरा दिखाई दिया। दूसरे दिन सोमवार को भी पूरा शहर कोहरे की चादर में लिपटा रहा। शहर से लेकर देहात तक कोहरे ने अपने आगोश में ले रखा रखा था। कोहरे के चलते दृष्यता शून्य हो रही है। दस बजे तक भी कोहरा नहीं हटा। कोहरे के साथ सर्दी का असर भी बढ़ गया है। वहीं सरधना में पुलिस की गोतस्करों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने तीन गोतस्करों को गिरफ्तार किया है। तीनों के पैर में गोली लगी है। लिसाड़ीगेट में बदमाशों ने शोरूम में घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। वहीं बिजनौर में पठान फिल्म के गाने को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया। अभिनेता शाहरुख खान का पुतला भी जलाया गया। आगे विस्तार से पढ़ें हर खास खबर।
 

कोहरे और ठंड ने बढ़ाई मुश्किल
मौसम में चल रहे  उतार चढ़ाव के बीच रविवार की सुबह सबसे  ज्यादा घना कोहरा दिखाई दिया। कोहरा आधी रात से ही पडऩा शुरु हो गया था और सुबह तक बढ़ता चला गया। सुबह 9 बजे तक भी हाईवे पर घना कोहरा छाया हुआ था, जिस कारण से दिल्ली देहरादून हाईवे पर वाहन स्वामियों को लाइट जलाकर चलना पड़ा। कोहरा घना होने के कारण दस मीटर का भी दिखाई नहीं दे रहा था। कोहरे के चलते सुबह के समय सर्दी का असर भी बढ़ा है। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 21.0 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। सीजन में शनिवार की रात सबसे सर्द रही है। रविवार को दिन और रात दोनों ही सबसे सर्द रहे हैं। सोमवार को भी रात काफी सर्द रही। सुबह से ही कोहरा शुरू हो गया। कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि अभी तीन दिन तक मौसम ऐसे ही रहेगा, सुबह के समय कोहरा रहेगा और रात का तापमान 7 डिग्री के आसपास रहेगा। कोहरे के बाद दिन में धूप से राहत मिलने के आसार है। सर्दी का असर बढेगा। 

कोहरे में संभलकर चलाएं वाहन 
- कोहरे में अपने वाहन की स्पीड मध्यम रखे 
- वाहन की दोनों और की हल्क ा शीशा खोलकर रखे 
- हैड लाइट को ली बीम मोड पर रखें 
- वाहन चलाते समय वाइपर का अवश्य प्रयोग करे 
- यातायात निर्देश पटिटयों का विशेष ध्यान रखे 
- फॉग लाइट का इस्तेमाल कर,
-डिफॉगर का अवश्य इस्तेमाल करे। 
- वाहन रोकते समय सड़क किनारे का ध्यान रखे, हजार्ड लाइटस ऑन रखे 
- कोहरे में ड्राइविंग करते समय फोन पर बात न करे 
- दूसरी गाडिय़ों को ओवरटेक करने की कोशिक न करे, 
-दूसरे वाहनों को ओवरटेक करने की कोशिश न करे 

दिल्ली रोड रहा सबसे ज्यादा प्रदूषित405 पहुंंचा एक्यूआई 
पिछले दो तीन दिन से लगातार मेरठ ओर आसपास का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) बढ़ता जा रहा है। रविवार को मेरठ का औसत एक्यूआई 300 से नीचे आ गया, लेकिन सबसे ज्यादा दिल्ली  रोड प्रदूषित रही है। यहां का एक्यूआई 400 को पार कर गया है। जो बहुत ही खराब श्रेणी में आता   है। लगातार बढ़ता एक्यूआई का स्तर शहरवासियों को परेशान कर रहा है। रविवार को मेरठ औसत एक्यूआई 278 दर्ज किया गया है, जबकि एनसीआर में गाजियाबाद और मुजफ्फरनगर का एक्यूआई अभी भी 300 से ऊपर ही दर्ज किया गया है। जयभीमनगर का एक्यूआई 398 और गंगानगर का 224 और पल्लवपुरम का 211 रहा है, जबकि दिल्ली रोड का 405 दर्ज किया गया है। औसत एक्यूआई में थोड़ी गिरावट हुई है, लेकिन अभी भी वह लाल श्रेणी में बना हुआ है। 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें