मेरठ कॉलेज की मूट कोर्ट में चल रहे सेमिनार में छात्रों ने हंगामा किया।
मेरठ विकास प्राधिकरण (मेडा) की विभिन्न योजनाओं की 1075 संपत्तियों को पहले आओ-पहले पाओ की तर्ज पर मंगलवार से खरीद सकेंगे। इसके लिए प्राधिकरण परिसर स्थित बैंक में विवरण पुस्तिका सहित फार्म भरकर संपत्ति का दस फीसदी शुल्क जमा करना होगा। इसमें 6 लाख से 56 लाख रुपये तक के फ्लैट हैं।
लोहियानगर में पॉकेट सी में दुर्बल आय वर्ग के 25.61 वर्गमीटर के 14 प्लॉट हैं, जिनकी कीमत 5 लाख 96 हजार 700 रुपए है जबकि शताब्दीनगर स्थित एयरपोर्ट एन्क्लेव में मध्यम आय वर्ग के 112 वर्ग मीटर के फ्लैट की कीमत 56 लाख 37 हजार रुपए है।
सुबह 11 से दोपहर दो बजे तक सभी कार्य दिवस में फार्म भरकर जमा किए जा सकते हैं। मंगलवार से दो महीने के लिए यानि 7 अक्टूबर तक आवेदन किए जा सकते हैं। सचिव चंद्रपाल तिवारी ने बताया कि 2018 की दरों पर ही संपत्ति उपलब्ध होंगी। मेडा के स्वागत कक्ष में आवेदन जमा करना होगा।
सोमवार रात 10 बजे से गुरुवार शाम 6 बजे तक पश्चिमांचल के सभी 14 जिलों में बिजली से संबंधित ऑनलाइन कार्य नहीं हो सकेंगे। सहारनपुर जोन में ऑनलाइन बिलिंग प्रणाली का उच्चीकरण से सभी ऑनलाइन कार्य प्रभावित रहेंगे। नए कनेक्शन भी नहीं मिल पाएंगे और बिल संशोधन से संबंधित कार्य भी नहीं होंगे।
पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के सहारनपुर जोन में सोमवार रात 10 बजे से ऑनलाइन बिलिंग प्रणाली के उच्चीकरण का कार्य शुरू हो गया है। सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली में उच्चीकरण का कार्य किया जाएगा।
यह कार्य 10 अगस्त की शाम 6 बजे तक चलेगा। इसके चलते पश्चिमांचल के मेरठ, बागपत, बिजनौर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बुलंदशहर, नोएडा सहित सभी 14 जिलों में ऑनलाइन बिलिंग प्रणाली ठप रहेगी। इससे नए कनेक्शन के लिए आवेदन, बिल संशोधन, नाम परिवर्तन करना, मीटर बदलना, भार वृद्धि करना, ऑनलाइन और काउंटर पर बिल जमा नहीं हो सकेंगे। इस दौरान उपभोक्ता 1912 पर फोन कर अपनी समस्या का समाधान करा सकता हैं।
अमर उजाला के अभिनव अभियान मां तुझे प्रणाम कार्यक्रम के तहत आज सुबह 10:35 बजे अमर उजाला कार्यालय से तिरंगा बाइक रैली का भव्य शुभारंभ किया गया। शहर के 150 स्थानों पर रैली का स्वागत किया जाएगा। रैली पर जगह जगह पुष्पवर्षा की जा रही है।